आज 31 जुलाई को उपन्यास सम्राट मुंशी प्रेमचन्द का 130वाँ जन्म दिन है। ![]() इस अवसर पर राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, खटीमा के हिन्दी विभागाध्यक्ष डॉ. सिद्धेश्वर सिंह के निवास पर इस उपलक्ष्य में एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता शिक्षाविद् गीताराम बंसल ने की तथा संचालन राजकीय इण्टर कालेज के प्रवक्ता डॉ. गंगाधर राय ने किया। ![]() ![]() इस अवसर पर सबसे पहले जाने माने ब्लॉगर डॉ. रूपचन्द्र शास्त्री ने सरस्वती वन्दना का पाठ किया । ![]() इसके बाद डॉ. सिद्धेश्वर सिंह ने मुंशी प्रेमचन्द के व्यक्तित्व और कृतित्व पर विस्तृत प्रकाश डाला। ![]() अनेक पत्र-पत्रिकाओं में छप चुके राज किशोर सक्सेना राज ने अपनी सशक्त कविता के माध्यम से उपन्यास सम्राट मुंशी प्रेमचन्द को श्रद्धांजलि समर्पित की। ‘‘है अतुल तुम्हारा योगदान, भाषा का रूप सँवारा है। हे गद्य विघा के प्रेमचन्द्र तुमको शत् नमन हमारा है।।’’ ![]() इस अवसर पर रूमानी शायर गुरू सहाय भटनागर ‘बदनाम’ न मुंशी प्रेमचन्द को याद करते हुए अपनी रूमानी कविता का वाचन किया। ![]() संचालन कर रहे डॉ. गंगाधर राय ने उपन्यास सम्राट की कई कहानियों की चर्चा करते हुए गोष्ठी को जीवन्तता प्रदान की। ![]() गोष्ठी में मुख्य अतिथि के रूप में पधारे उद्योगपति पी0एन0सक्सेना ने मुंशी प्रेमचन्द केे साहित्य इस युग में भी प्रासंगिक बताते हुए इस चर्चा को सार्थक बताया। ![]() अन्त में अध्यक्ष पद से बोलते हुए शिक्षाविद् गीताराम बंसल ने मुंशी जी को साहित्य का युगपुरुष बताते हुए गोष्ठी का समापन किया। |
|---|
फ़ॉलोअर
शुक्रवार, जुलाई 31, 2009
मुंशी प्रेमचन्द के जन्म दिवस पर गोष्ठी सम्पन्न।
गुरुवार, जुलाई 30, 2009
‘‘चीनी सन्त का अन्तिम उपदेश’’ (डॉ. रूपचन्द्र शास्त्री ‘मयंक’)
चीनी सन्त कन्फ्यूसियस मृत्यु-शैया पर पड़े थे। एक दिन उन्होंने अपने शिष्यों को बुलाया और एक-एक करके अपने पास आने को कहा। वह प्रत्येक शिष्य को अपना मुँह खोलकर दिखाते और पूछते-‘‘देखो मुँह में दाँत हैं?’’ प्रत्येक शिष्य देखता गया और ‘‘नही’’ में उत्तर देता गया। सन्त कन्फ्यूसियस ने पुनः सब शिष्यों को बुलाया और अपना मुँह खोलकर पुनः प्रश्न किया- ‘‘क्या मुँह में मेरी जीभ है?’’ सब शिष्यों ने एक साथ उत्तर दिया- ‘‘हाँ! जीभ तो है।’’ ![]() अब सन्त ने शिष्यों से कहा- ‘‘प्रिय शिष्यों, देखो! दाँत मुझे भगवान ने बाद में दिये थे और जिह्वा जन्म से ही मेरे साथ आई थी। आज मैं जा रहा हूँ। दाँत मुझे वर्षों पूर्व छोड़ कर चले गये और जिह्वा आज भी मेरे साथ है। ’’सन्त ने पुनः कहा- ‘‘दाँत अपनी कठोरता के कारण पहले ही चले गये और जीभ अपनी कोमलता के कारण आजीवन साथ रही। तुम लोग भी कोमल और मधुर स्वभाव को बनाये रखना। यही मेरा अन्तिम उपदेश है।’’ (चित्र गूगल सर्च से साभार) |
|---|
शनिवार, जुलाई 25, 2009
"मेरी पौत्री का जन्म-दिन"
गुरुवार, जुलाई 23, 2009
‘‘साबरमती आश्रम, अहमदाबाद’’ (डॉ. रूपचन्द्र शास्त्री ‘मयंक’)
![]() आठ अक्टूबर 2008 को मेरा किसी समारोह में जाने का कार्यक्रम पहले से ही निश्चित था। समारोह/सम्मेलन दो दिन तक चला।
यूँ तो अहमदाबाद के कई दर्शनीय स्थलो का भ्रमण किया, परन्तु मुझे गांधी जी का साबरमती आश्रम देख कर बहुत अच्छा लगा।
10 अक्टूबर को मैं अपने कई साथियों के साथ। प्रातः 9 बजे आश्रम में पहुँचा। चार-पाँच घण्टे आश्रम मे ही गुजारे। ![]() उसी समय की खपरेल से आच्छादित गांधी जी का आवास भी देखा। वही सूत कातने का अम्बर चरखा। उसके पीछे महात्मा जी का आसन। एक पल को तो ऐसा लगा जैसे कि गांधी जी अभी इस आसन पर बैठने के लिए आने वाले हों।
अन्दर गया तो एक अल्मारी में करीने से रखे हुए थे गान्धी जी के किचन के कुछ बर्तन। ![]() छोटी हबेलीनुमा इस भवन में माता कस्तूरबा का कमरा भी देखा जिसके बाहर उनकी फोटो आज भी लगी हुई है। ![]() इसके बगल में ही अतिथियों के लिए भी एक कमरा बना है। ![]() इसके बाद बाहर निकले तो विनोबा जी की कुटी दिखाई पड़ी। इसे भी आज तक मूल रूप में ही सँवारा हुआ है।
आश्रम के पहले गेट के साथ ही गुजरात हरितन सेवक संघ का कार्यालय आज भी विराजमान है।
आश्रम के साथ ही साबर नदी की धारा भी बहती दिखाई दी। लेकिन प्रदूषण के मारे उसका भी बुरा हाल देखा।
कुल मिला कर यह लगा कि आश्रम में आने पर आज भी शान्ति मिलती है। सच पूछा जाये तो अहमदाबाद में साबरमती नदी के किनारे बने आश्रम में आज भी मोहनदास कर्मचन्द गांधी की आत्मा बसती है। |
|---|
शनिवार, जुलाई 18, 2009
‘‘चम्पावत जिले की सुरम्य वादियाँ’’ (डॉ. रूपचन्द्र शास्त्री ‘मयंक’)
मंगलवार, जुलाई 14, 2009
‘‘नानक सागर डाम’’ (डॉ. रूपचन्द्र शास्त्री ‘मयंक’)
शनिवार, जुलाई 11, 2009
‘‘गुरूद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब’’ (डॉ. रूपचन्द्र शास्त्री ‘मयंक’)
नानकमत्ता में गुरू नानक देव जी की सिद्धों से बहुत ठन चुकी थी। क्योंकि गुरू नानक देव जी अपने सेवादारों के साथ यहाँ आये हुए थे और गुरू गोरखनाथ के शिष्यों को यह गवारा नही था। ![]() सिद्धों ने अपने योग बल से यहाँ का पानी सुखा दिया था। जब बाला मरदाना को प्यास लगी तो पीने को पानी नही था। तब गुरू नानक देव ने फावड़ा मार कर फावड़ी गंगा की धारा प्रकट की। वो स्थान आज भी मौजूद है। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा यहाँ नानक सागर डाम बनवा दिया है। ![]() इसलिए यह स्थान डाम के अन्दर आ गया है परन्तु डाम पर पुल बनवा कर इस स्थान को दर्शनीय स्थान के रूप में सुरक्षित किया गया है। इसे आज बाउली साहब क रूप में जाना जाता है। एक दिन गुरू नानक देव जी क सेवादारों ने गुरू जी से निवेदन किया कि गुरू जी दूध का स्वाद बहुत दिनों से नही चखा है। आज दूध पहने की इच्छा हो रही है तो गरू जी ने एक कुएँ खुदवाया। इस कुएँ में से दूध की धारा फूट निकली। ![]() (गुरूद्वारा के साथ लगा छोटा गुम्बद दूध वाला कुआँ है) यह स्थान आज भी दूधवाले कुएँ के नाम से जाना जाता है। इस कुएँ के जल में से आज भी कच्चे दूध की महक आती है। दूर-दूर से लोग इसका जल भर कर अपने घरों को ले जाते हैं। गंगा जल के समान ही इस जल को पवित्र माना जाता है। कहा जाता है कि इस जल का पान करने से बहुत सी असाध्य बीमारियों से मुक्ति मिलती है। इसके साथ लगे गुरूद्वारे में अमृत भी छकाया जाता है। |
|---|
कृपया नापतोल.कॉम से कोई सामन न खरीदें।
"नापतोलडॉटकॉम से कोई सामान न खरीदें" (डॉ.रूपचन्द्र शास्त्री 'मयंक')
शास्त्री जी हमने भी धर्मपत्नी जी के चेतावनी देने के बाद भी





























