धोखेबाज कम्पनी है एच.सी.एल. इन्फोसिस्टम्स लि.
H.C.L. INFOSYSTEMS.LTD.
का लैपटॉप तो भूल कर भी न लें!
आपकी जानकारी के लिए निवेदन है कि-
"मैंने 2 अगस्त 2008 को H.C.L का G.L.-9200 मॉडल का लैपटॉप H.C.L. INFOSYSTEMS.LTD. रुद्रपुर में सीधे ही कम्पनी से ड्राफ्ट लगा कर खरीदा था। एक महीने के भीतर ही इसकी हार्ड-डिस्क खराब हो गई। लगभग एक महीने में कम्पनी द्वारा यह बदली गई।
इसके बाद इसका ऑन/ऑफ स्विच खराब हो गया। अपने कार से आने-जाने के खर्चे पर कम्पनी से वह बदलवाकर लाया गया। कम्पनी ने यह स्विच पुराना घिसा-पिटा लगा दिया, जो आज भी काम छोड़ जाता है।इसके बाद इसका कैमरा शो होना बन्द हो गया।
अब वारण्टी में 2 माह शेष रहे थे। अतः कम्पनी द्वारा टाल-मटोल शुरू हो गई।
यहाँ तक के सफर मे इसका बैटरी बैक-अप 3 घण्टे से घटकर अब मात्र 40 मिनट रह गया है।
मैं आज तक इस लैपटॉप की समस्याओं से जूझ रहा हूँ।
कुल मिलाकर H.C.L का लैपटॉप गुणवत्ता में जीरो ही साबित हुआ है।
सभी ब्लॉगर मित्रों को सावधान कर रहा हूँ कि
भूलकर भी H.C.L. INFOSYSTEMS.LTD का कोई उत्पाद न खरीदें।