इन दिनों मेरे पास कई पुस्तकें विद्वान रचनाधर्मियों ने भेजी हुई हैं। लेकिन मेरा कम्प्यूटर खराब हो गया जो अभी 8-10 दिन में ही ठीक हो पायेगा। तब तक बेटे ने मुझे काम चलाने के लिए एक डेस्कटॉप दे दिया और समय का सदुपयोग करते हुए मन हुआ कि “क्षितिजा” के बारे में कुछ लिखूँ। गत वर्ष 30 अप्रैल को हिन्दी साहित्य परिकल्पना सम्मान के दौरान दिल्ली स्थित हिन्दी भवन में मेरी भेंट अंजु (अनु) चौधरी से हुई थी। फिर एक दिन अन्तर्जाल पर मैंने देखा कि इनकी पुस्तक “क्षितिजा” हाल में ही प्रकाशित हुई है। मैंने अपनी मानव सुलभ जिज्ञासा से एक टिप्पणी में पुस्तक पढ़ने की इच्छा जाहिर की। इस बात को 3-4 दिन ही बीते थे कि मुझे डाक से “क्षितिजा” की प्रति मिल गई। मेरे पास लेखन कला का सर्वथा अभाव रहा है। केवल कृतज्ञता व्यक्त करने के लिए कुछ बे-तरतीब शब्दों से कुछ लाइनें “क्षितिजा” के बारे में लिखने का असफल प्रयास कर रहा हूँ। “क्षितिजा” काव्य संकलन को हिन्द युग्म, नई दिल्ली द्वारा प्रकाशित किया गया है। जिसमें अंजु (अनु) चौधरी की सत्तावन अतुकान्त रचनाएँ संकलित हैं। एक सौ बीस पृष्ठों की इस पुस्तक का मूल्य 250 रु. है। एक कुशल गृहणी के मन की संवेदनाओं के इस संकलन में जीवन के विविध पहलुओं पर कुशलता से प्रकाश डाला गया है। असमंजस शीर्षक से कवयित्री ने अपने मन की व्यथा को अपने शब्द देते हुए लिखा है- “लिखते-लिखते रुकती लेखनी का असमंजस पढ़ने का बाद समझ का असमंजस दोराहे पर खड़े बचपन का असमंजस अन्तिम पड़ाव पर वृद्धावस्था का असमंजस...” मैं अक्सर कहा करता हूँ- “काम बहुत है, जीवन थोड़ा” इसी उक्ति को साकार करते हुए अंजु लिखती हैं- “नई उलझने नये गम होंगे दिन जिन्दगी के सबसे कम होंगे” घर का सपना हर इंसान का होता है मगर वर्तमान परिपेक्ष्य में घर कैसे हो गये हैं देखिए कवयित्री की इस कविता में- “आज वो घर कहाँ बसते थे इंसान जहाँ आज वो दिल कहाँ रिसता था प्यार जहाँ” “जिसके पाँव न पड़ी बिवाई, वो क्या जाने पीर पराई” गरीबी के बारे में कुशल रचनाधर्मिणी ने अपने शब्द देते हुए लिखा है- “गरीबी एक अभिशाप जिन्दगी का सबसे बड़ा सन्ताप...” जीवन संग्राम में हर एक व्यक्ति अनाड़ी होता है। लेकिन उसे इस संग्राम को झेलना तो पड़ता ही है। इसी पर कलम चलाते हुए लेखिका ने लिखा है- “मैं तो अनजान और अनाड़ी थी जीवन संग्राम में हारी हुई खिलाड़ी थी...” और इस पर किस प्रकार की अनुभूति होती है, इसको आप अंजु जी के शब्दों में ही देखिए- “एक वर्ष का आना एक वर्ष का जाना आने-जाने का है सिलसिला पुराना फिर भी मैं खुश हूँ...” प्रणय की झलक उनकी इस रचना में देखने को मिलती है- “चाँदनी रात के साये में चाँद की भीगी चाँदनी में इश्क बोला हुस्न से लेकर हाथों में हाथ चलो...” -- “चाय का कप जो पकड़ाया तुमने तो, हाथ को छू गये वो अहसास, अन्दर तक...” बचपन एक ऐसी मधुर स्मृति होती है जो जीवन के हर मोड़ पर याद आती है। ऐसी ही मधुर स्मृति को कुछ इस प्रकार से शब्दों में बाँधा गया है- “खुले खेत कच्ची पगडण्डी खेतों में पानी लगती फसल उस राह भागता बचपन हमारा पेड़ पर झूला उसमें झूलता बचपन हमारा अमुआ का पेड़ पेड़ की छाया बस्ते को फेंकता बचपन हमारा” समय के मशीनीकरण के बारे में कुछ इस प्रकार से शब्द दिये गये हैं- “आज मशीनी युग में समय कुछ ज्यादा ही महँगा हो गया है आप सब अब अवकाश निकालो आप लोगों से दो बाते करनी हैं...” शृंगार वियोग का हो या संयोग का उसकी खट्टी-मीठी यादे तो हर एक के पास होती है मगर जो इनको शब्द दे देता है वही कवि हो जाता है। कवयित्री ने इस पर अपनी कलम चलाते हुए लिखा है- “भागीरथ बनकर भिगो गया कोई खुद के बोल देकर गुनगुनाने को छोड़ गया कोई...” एक अनकही वेदना को कवयित्री ने अपने शब्दों में इस प्रकार बाँधा है- “एक की पीड़ा जो ना तो अपने बच्चों से कुछ कह सकती है और ना ही अपने बड़ों को....” बेटी के जवान होने पर एक माँ को कैसा आभास होता है, इसकी बानगी अनु जी की इस रचना में देखिए- “बेटी है कुवाँरी मैं कैसे सो जाऊँ...?” अनु जी ने अपनी अतुकान्त रचनाओं में ध्वंयात्मकता के भी दिग्दर्शन होते होते हैं। देखिए इनकी यह रचना- “शब्द सीमित-शब्द असंकुचित शब्द विस्तृत-शब्द अनन्त सत्य-असत्य की परिभाषा शब्द...” अंजु (अनु) चौधरी के काव्यसंग्रह “क्षितिजा” में जीवन के विविध रंगों को शब्द मिले हैं और विविध आयामों से इन्हें परखा गया है। एक ओर जहाँ इंतजार, बारिश, नई जिन्दगी, बचपन, खामोशी, नदी आदि प्राकृतिक उपादानों पर कवयित्री की संवेदना बिखरती है तो दूसरी ओर अमूर्त मानवीय संवेदनाओं को भी रचनाधर्मिणी ने अपनी रचनाओं का विषय बनाया है। इसके अतिरिक्त प्रेम के विभिन्न रूपों को भी उनकी रचनाओं में विस्तार मिला है। काव्यसंग्रह “क्षितिजा” को पढ़ने के बाद मैं इस निष्कर्ष पर पहुँचा हूँ कि इसमें भाषिक सौन्दर्य के साथ-साथ मानवीय सम्वेदनाओं का भी भली-भाँति निर्वहन किया गया है। मुझे पूरा विश्वास है कि “अनु” जी का यह काव्य संग्रह जनमानस के लिए उपयोगी सिद्ध होगा और उनकी यह कृति समीक्षकों के दृष्टिकोण से भी उपादेय सिद्ध होगी। “क्षितिजा” के लिये अंजु (अनु) चौधरी को मेरी हार्दिक शुभकामनाएँ। डॉ. रूपचन्द्र शास्त्री "मयंक" टनकपुर रोड, खटीमा, ऊधमसिंहनगर, उत्तराखंड, भारत - 262308. Phone/Fax: 05943-250207, 05943-250129 Mobiles: 09368499921, 09808136060 09997996437, 07417619828 Website - http://uchcharan.blogspot.com/ |
फ़ॉलोअर
रविवार, मई 20, 2012
"क्षितिजा की समीक्षा" (डॉ. रूपचन्द्र शास्त्री 'मयंक')
लेबिल:
क्षितिजा,
पुस्तक समीक्षा
रविवार, अप्रैल 08, 2012
"शैक्षणिक शिविर" - "फोटोफीचर" (डॉ.रूपचन्द्र शास्त्री 'मयंक')
राजेन्द्र प्रसाद पी.जी.कॉलेज,मीरगंज (बरेली)
के बी.एड. के छात्रों का एक टूर
सरस्वती यात्रा के लिए
खटीमा एवं समीपवर्ती क्षेत्रों को
देखने के लिए आया।
जिसमें महाविद्यालय के बी.एड. विभागाध्यक्ष
डॉ.नागेश पाण्डेय 'संजय' के साथ
डॉ.रमाजैन (प्रभारी-ग्रुप ए),
डॉ.अनीस अहमद (प्रभारी-ग्रुप बी),
डॉ.अंशुल शर्मा (प्रभारी-ग्रुप सी),
डॉ. ऋषि कपूर (प्रभारी-ग्रुप डी),
और कुलदीप श्रीवास्तव टूरप्रभारी थे।
और कुलदीप श्रीवास्तव टूरप्रभारी थे।
सबसे पहले नानक सागर बाँध!
अब नानकमत्ता की बाउली साहिब की सैर!
यहाँ पर स्वागत के लिए
यह नन्हा चौकीदार भी मुस्तैद था!
इसके बाद नानकमत्ता साहिब
के गुरूद्वारा साहिब में सभी लोग
मत्था टेकने के लिए गये!
यहाँ पर प्राचीन पीपल साहिब (पंजा साहिब)
की छाँव का आनन्द उठाते हुए टूर के सदस्यगण।
अरे वाह!
लॉन में कितने सुन्दर फूल खिले हैं!
गुरूद्वारा परिसर में
सरोवर की छटा तो निराली है!
दर्शन के पश्चात सभी लोग
यात्रीनिवास के हाल कक्ष में एकत्रित हुए!
यहाँ एक गोष्ठी का आयोजन भी किया गया।
जिसकी अध्यक्षता
सरस पायस के सम्पादक-रावेन्द्र कुमार रवि ने की।
गोष्ठी के मुख्यअतिथि
डॉ.रूपचन्द्र शास्त्री मयंक थे।
इस अवसर पर मयंक जी ने
अपनी 4 पुस्तकें महाविद्यालय के
बी.एड. विभागाध्यक्ष
डॉ.नागेश पाण्डेय 'संजय' को भेंटस्वरूप दीं।
गोष्ठी के उपरान्त मुख्य अतिथि
डॉ.रूपचन्द्र शास्त्री मयंक और
अध्यक्षता कर रहे रावेन्द्र कुमार रवि को
महाविद्यालय की ओर से
स्मृतिचिह्न भी दिये गये।
आभार प्रदर्शन करते हुए कॉलेज का एक मेधावी छात्र।
इसके बाद सब लोग दूधवाला कुआँ भी देखने गये।
इसके बाद सभी ने गुरूद्वारे में लंगर छका।
अब दोपहर ढलने लगी थी
अतः सभी लोग भारत नेपाल सीमा पर स्थित
बनबसा बैराज को देखने के लिए चले गये।
इस प्रकार सरस्वती यात्रा पर निकला
राजेन्द्र प्रसाद पी.जी.कॉलेज,मीरगंज (बरेली)
के बी.एड. के छात्रों का टूर सम्पन्न हुआ
और अपनी बस में बैठकर
वापिस बरेली की ओर चल पड़ा।
रविवार, जनवरी 29, 2012
"चुनाव लड़ना आम आदमी के बस की बात है" (डॉ.रूपचन्द्र शास्त्री "मयंक")
चुनाव लड़ना क्या आम आदमी के बस की बात है? मेरे विचार से तो बिल्कुल नहीं! क्योंकि वार्ड मेम्बर से लेकर विधानसभा और लोकसभा तक के चुनाव में धन का जिस प्रकार से खुला खेल होता है उसे दुनिया के इस सबसे बड़े लोकतन्त्र का ईमानदार व्यक्ति झेल ही नहीं सकता। कारण यह है कि आम आदमी के पास इतना धन चुनाव के लिए होता ही नहीं है। साफ-सुथरे और निष्पक्ष चुनाव होने का दावा निर्वाचन आयोग करता तो है मगर उसमें मेरे विचार से एक प्रतिशत सच्चाई भी नहीं है। यद्यपि निर्वाचन आयोग ने अपनी अहम भूमिका का निर्वहन करते हुए अब काफी कठोर कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। मगर इन नियम-कानूनों की धज्जियाँ भी प्रत्याशियों द्वारा खुले आम उड़ाई जाती ही हैं। आज विधान सभा के चुनाव के लिए एक प्रत्याशी द्वारा खर्च की अधिकतम धनराशि ग्यारह लाख तय की हुई है। लेकिन मैंने देखा है कि यहाँ धनवान और बाहूबली प्रत्याशियों द्वारा इससे कई गुना धन खर्च किया जाता है वहीं निर्धन और ईमानदार प्रत्याशी अपना घर-मकान और जमीन तक भी गिरवी रख कर और ग्यारह लाख खर्च करके भी चुनाव नहीं जीत पाता है। सुना तो यह है कि मान्यता प्राप्त राष्ट्रीयदल अपने प्रत्याशी को ग्यारह लाख नकद धनराशि तो देती ही हैं इसके अलावा इससे कई गुना खर्च वो विज्ञापनों और चुनाव प्रचार सामग्री में ही चुनाव की भेंट चढ़ा देती हैं। इसके साथ-साथ सत्ताधारी दल की सहायता परदे के पीछे से उद्योगपति भी करते ही हैं। आम आदमी किसी भी राजनीतिक दल की प्राथमिक सदस्यता इसीलिए ग्रहण करता है कि किसी दिन उसकी भी बारी आयेगी और वो भी चुनाव लड़कर सदन में जायेगा। मगर देखा यह गया है कि हर बार मान्यताप्राप्त राजनीतिक दल अपने पुराने दिग्गजों को ही चुनाव मैदान में उतारते हैं। जबकि होना यह चाहिए कि एक व्यक्ति को केवल एक बार ही चुनाव लड़ने का मौका दिया जाना चाहिए। इससे न तो वंशवाद का ठप्पा किसी दल पर लगेगा और न ही भ्रष्ट लोग शासन में आयेंगे। आज हमारे जाने-माने सन्त और सामाजिकता का झण्डा लहराने वाले सामाजिक लोग कभी लोकपाल की बात करते हैं और कभी विदेशों में काले धन को वापिस लाने की बात करते हैं। मैं उनसे पूछना चाहता हूँ कि वो यह आवाज क्यों नहीं उठाते कि एक व्यक्ति को केवल एक बार ही चुनाव लड़ने दिया जाए। माना कि बड़ी दिक्कतें आयेगी जो यह होंगी कि नये चेहरों को सदन चलाने का प्रशिक्षण कौन देगा? लेकिन इसके लिए भी उपाय है कि दस प्रतिशत साफ-सुथरी छवि के ईमानदार और कानूनविद् लोगों को मनोनीत किया जाए जो नये विधायकों और सांसदों को प्रशिक्षित करें। चुनाव कराना सरकार का काम है और इस काम को अंजाम देता है निर्वाचन आयोग! अतः निर्वाचन आयोग को चाहिए कि वह निर्धारित तिथि को प्रत्याशियों के नामांकन कराते ही उनसे चुनाव प्रचार के लिए आवश्यक धनराशि जमा करा ले। इसके बाद इन प्रत्याशियों को अपने अधीन करके चुनाव सम्पन्न होने तक देश या विदेश के ऐसे भाग में भेज दिया जाए जहाँ से यह लोग मतदाताओं के सम्पर्क में विल्कुल भी न रहें। आयोग द्वारा इनके द्वारा जमा की गई धनराशि से समानरूप से स्वयं प्रचार कराया जाए। क्योंकि आज भारत की जनता साक्षर है। उसे अपने विवेक से वोट करने की सुविधा दी जानी चाहिए। इसके बाद जो व्यक्ति सरकार की सदन में आयेंगे वो वास्तव में जनता के प्रतिनिधि होंगे। फिर न तो प्रत्याशी के 11 लाख खर्च होंगे और नही कोई फर्जी हिसाब बनाने को बाध्य होना पड़ेगा। आज जाहे कितनी भी मँहगाई की मार हो लेकिन मैं समझता हूँ कि दो लाख रुपयों में चुनाव आयोग प्रत्याशी के चुनाव को अपने सरकारी स्तर से सम्पन्न करा सकता है। आशान्वित हूँ कि कभी ऐसा समय भी अवश्य आयेगा ही। |
मंगलवार, दिसंबर 06, 2011
"बातें हिन्दी व्याकरण की भाग-1 और 2" (डॉ.रूपचन्द्र शास्त्री "मयंक")
कुछ बातें हिन्दी व्याकरण की
(भाग-एक)
अक्षर
“अक्षर” के नाम से ही जान पड़ता है कि जिसका क्षर (विभाजन) न हो सके उन्हे “अक्षर” कहा जाता है!
वर्ण
अक्षर किसी न किसी स्थान से बोले जाते हैं। जिन स्थानों से उनका उच्चारण होता है उनको वरण कहते हैं। इसीलिए इन्हें वर्ण भी कहा जाता है।
स्वर
जो स्वयंभू बोले जाते हैं उनको स्वर कहा जाता है। हिन्दी व्याकरण में इनकी संख्या २३ मानी गई है।
हृस्व दीर्घ प्लुत
अ आ अ ३
इ ई इ ३
उ ऊ उ ३
ऋ Î ऋ ३
Æ ॡ Æ ३
- ए ए ३
- ऐ ऐ ३
- ओ ओ ३
- औ औ ३
कृपया ध्यान रखें :-
हृस्व में एक मात्रा अर्थात् सामान्य समय लगता है।
दीर्घ में दो मात्रा अर्थात् सामान्य से दो गुना समय लगता है
और प्लुत में तीन मात्रा अर्थात् सामान्य से तीन गुना समय लगता है।
व्यञ्जन
जो अक्षर स्वर की सहायता के बिना नहीं बोले जा सकते हो वे व्यञ्जन कहलाते हैं। इनकी संख्या ३३ है!
कवर्ग- क ख ग घ ड.
चवर्ग- च छ ज झ ञ
टवर्ग- ट ठ ड ढ ण
तवर्ग- त थ द ध न
पवर्ग- प फ ब भ म
अन्तस्थ- य र ल व
अन्तस्थ- य र ल व
ऊष्म- श ष स ह
संयुक्ताक्षर
संयुक्ताक्षर वह होते हैं जो दो या उससे अधिक अक्षरों के संयोग से बनते हैं। इनका वर्णन यहाँ पर करना मैं अप्रासंगिक समझता हूँ।
अयोगवाह
जो स्वर के योग को वहन नहीं करते हैं उन्हें अयोगवाह कहते हैं। अर्थात् ये सदैव स्वर के पीछे चलते हैं। इनमें स्वर पहले लगता है जबकि व्यञ्जन में स्वर बाद में आता है। तभी वे सही बोले जा सकते हैं।
ये हैं-
: विसर्ग
जिह्वामूलीय
उपध्यमानीय
अनुस्वार
¤ हृस्व
¦ दीर्घ
अनुनासिक
महाअनुनासिक
मुख के भीतर अक्षरों की ध्वनियों का स्थान
अक्षर स्थान
अवर्ग, कवर्ग, ह, विसर्ग कण्ठ
इवर्ग, चवर्ग, य, श तालु
उवर्ग, पवर्ग, उपध्यमानीय ओष्ठ
ऋवर्ग, टवर्ग, ष मूर्धा
ॡवर्ग, तवर्ग, ल, स दन्त्य
ए, ऐ कण्ठतालु
ओ, औ कण्ठओष्ठ
द दन्तओष्ठ
अनुस्वार, यम नासिका
कुछ बातें हिन्दी व्याकरण की
(भाग-दो)
नाद
जो व्योम में व्याप्त है, वही नाद है। अतः यह वायु के द्वारा मुख में प्रवेश करता है और इसका उच्चारण करने पर जो ध्वनि निकलती है, वह नाद कहलाती है। नाद अव्यक्त है और निरर्थक है।
जब वह मुख में तालु आदि स्थानों को वरण कर लेता है तो वर्ण बन जाता है और सार्थक हो जाता है।
नाद का क्षरण नहीं होता है इसलिए यह अक्षर कहलाता है।
शब्द
शब्द एक या एक से अधिक अक्षरों से मिल कर बनता है।
वाक्य
वाक्य शब्दों से मिलकर बनता है।
“तिड्न्त सुबन्तयोःवाक्यंक्रिया वा कारक्न्विता।“
अर्थात् जिसमें क्रिया (तिड्न्त) और कारक (सुबन्त) दोनों हों वह वाक्य कहलाता है। जैसे-
गोपाल! गाम् अभिरक्ष।
अर्थात् हे गोपाल! गाय की रक्षा करो।
यहाँ रक्षा करो- क्रिया है और गोपाल कारक है।
भाषा
भाषा वाक्यों से मिलकर बनती है।
इसके दो भेद हैं।
व्यक्त और अव्यक्त।
व्यक्त भाषा
जिस भाषा के शब्दों का अर्थ स्पष्ट होता है वह व्यक्त भाषा कहलाती है।
अव्यक्त भाषा
जिस भाषा के शब्दों का अर्थ स्पष्ट नहीं होता है उसको अव्यक्त भाषा कहा जाता है।
व्यक्त भाषा के पर्याय
व्यक्त भाषा के सात पर्याय हैं-
१- ब्राह्मी- जो ब्रह्म से प्रकट हुई है।
२- भारती- जो धारण पोषण करती है। (डुभृञ् धारण पोषणयोः)
३- भाषा- जो व्यक्त अर्थात् स्पष्ट बोली जा सकती है।
(भाषा व्यक्तायां वाचि)
४- गी- जो उपदेश करती है अथवा जो ब्रह्म द्वारा उपदिष्ट है। (गृणातीति)
५- वाक्- जो उच्चारम की जाती है। (उच्यत इति)
६- वाणी- जो वाणी से निकलती है। (वण्यत इति)
७- सरस्वती- जो गति देती है। (सृ गति)
गति के तीन अर्थ हैं-
ज्ञान, गमन और प्राप्ति।
व्यक्त भाषा के भेद
व्यक्त भाषा के दो भेद हैं-
वैदिक और लौकिक।
ये दोनों सार्थक है क्योंकि इनके शब्दों का अर्थ है। अर्थात् ये धातुज हैं। जो धातुओं से उत्पन्न हैं।
१- वैदिक भाषा-
जो ब्रह्म द्वारा उपदिष्ट है वही वैदिक भाषा है। अर्थात् वेदों में वर्णित भाषा को वैदिक भाषा कहते हैं। जिसमें दश लकार होते हैं। वेद व्याकरण के अधीन नहीं हैं क्योंकि वेद से ही व्याकरण निकला है। भाषा पहले और व्याकरण बाद में बनता है। वेद छन्द है अर्थात् स्वतन्त्र है और उसमें जो भी उपदिष्ट है वह सब शुद्ध है। यह भी देखने में आता है कि लोक में किसी भाषा का व्याकरण पहले नहीं होता है। अर्थात् भाषा व्याकरण के अनुसार नहीं होती है। किसी भी भाषा को व्याकरण के नियमों में नहीं बाँधा जा सकता है। इसलिए बहुल, व्यत्यय का विधान वैदिक भाषा में पाया जाता है।
२-लौकिक भाषा-
वेद की भाषा के लट् लकार को छोड़कर जो भाषा प्रयोग की जाती है वह लौकिक कहलाती है। जिसे संस्कृत कहा जाता है।
अव्यक्त भाषा
जिस में अव्यक्त शब्दों का प्रयोग होता है उसे अव्यक्त भाषा कहा जाता है। यह निरर्थक होती है। इसके दो भेद होते हैं-
१- पशु-पक्षिक भाषा और
२- मानुषिक भाषा
जिस अव्यक्त भाषा को पशु-पक्षी बोलते हैं वह पशु-पक्षिक भाषा कहलाती है।
जिस भाषा को मनुष्य बोलते हैं वह मानुषिक भाषा कहलाती है।
मानुषिक भाषा के दो भेद होते हैं-
तद्भव और प्रादेशिक।
तद्भव भाषा- यह संस्कृत शब्दों का अपभ्रंश तद्भव रूप है। जब तद्भव शब्दों को संस्कृत शब्दों में बदल देते हैं तभी इसका अर्थ समझ में आता है।
प्रादेशिक भाषा- भिन्न-भिन्न देशों की अव्यक्त भाषा प्रादेशिक भाषा कहलाती है। जो कल्पित होती है।
शुद्ध उच्चारण
प्रायः जिन वर्णों के उच्चारण में भूल की जाती है वह निम्नवत् हैं!
ऋ, Î, ऋ३ का उच्चारण
इनका उच्चारण मूर्धा से होता है। मुँह के भीतर ट, ठ, ड, ढ बोलने पर जीभ जिस स्थान पर लगती है वह स्थान मूर्धा कहलाता है। वहीं पर जीभ को लगा कर बिना स्वर लगाए र् की ध्वनि हृस्व, दीर्घ, प्लुत में बोलेंगे तो ऋ, Î, ऋ३ का सही उच्चारण निकलेगा।
Æ, ॡ, Æ३ का उच्चारण
इसका उच्चारण दन्त से होता है। नीचे और ऊपर के दाँतों को मिलाकर उनपर जीभ लगाकर बिना स्वर लगाए Æ की ध्वनि हृस्व, दीर्घ, प्लुत में करेंगे तो Æ, ॡ, Æ३ का सही उच्चारण निकलेगा।
ड., ञ, ण का उच्चारण
ग को कण्ठ और नासिका से बोलने पर ड. का सही उच्चारण होगा। ज को तालु और नासिका से बोलने पर ञ का सही उच्चारण निकलेगा और ड को मूर्धा और नासिक से बोलने पर ण का सही उच्चारण बोला जाएगा।
श, ष, स का उच्चारण
श को तालु में, ष को मूर्धा में और स को दन्त में जीभ लगा कर बोला जाता है।
च, छ, ज, झ को बोलने पर मुँह में जिस स्थान पर जीभ लगती है, वह स्थान तालु होता है। श बोलने के लिए भी भी इसी स्थान पर जीभ लगाइए तो श का सही उच्चारण निकलेगा।
ट, ठ, ड, ढ को बोलने पर मुँह में जिस स्थान पर जीभ लगती है, वह स्थान मूर्धा होता है। ष बोलने के लिए भी भी इसी स्थान पर जीभ लगाइए तो ष का सही उच्चारण निकलेगा।
त, थ, द, ध को बोलने पर मुँह में जिस स्थान पर जीभ लगती है, वह स्थान दन्त होता है। स बोलने के लिए भी भी इसी स्थान पर जीभ लगाइए तो स का सही उच्चारण निकलेगा।
विसर्ग का उच्चारण
(:) यह चिह्न विसर्ग का है। इसको कण्ठ से बोलना चाहिए।
जहाँ से क, ख, ग, घ बोले जाते हैं उस स्थान को कण्ठ कहा जाता है।
जिह्वामूलीय का उच्चारण
जब (:) विसर्ग के पश्चात् क, ख हो तो उसको जिह्वा मूल से बोलना चाहिए। यह कण्ठ के ऊपर जिह्वा का मूल स्थान है। जैसे- रामः करोति। गोपालः खादति।
उपध्मानीय का उच्चारण
जब (:) विसर्ग के पश्चात् प, फ हो तो उसको ओष्ठ से बोलना चाहिए। जैसे- रामः पठति। गोपालः फलं खादति।
अनुस्वार का उच्चारण
अनुस्वार (अक्षर के ऊपर बिन्दी) को कहते हैं। यह स्वर के पीछे चलता है। इसका उच्चारण कण्ठ नासिका से करना चाहिए। जैसे- हंस, कंस।
समाप्त!
लेबिल:
भाग-1 और 2,
हिन्दी व्याकरण
सदस्यता लें
संदेश (Atom)
कृपया नापतोल.कॉम से कोई सामन न खरीदें।
मैंने Napptol.com को Order number- 5642977
order date- 23-12-1012 को xelectron resistive SIM calling tablet WS777 का आर्डर किया था। जिसकी डिलीवरी मुझे Delivery date- 11-01-2013 को प्राप्त हुई। इस टैब-पी.सी में मुझे निम्न कमियाँ मिली-
1- Camera is not working.
2- U-Tube is not working.
3- Skype is not working.
4- Google Map is not working.
5- Navigation is not working.
6- in this product found only one camera. Back side camera is not in this product. but product advertisement says this product has 2 cameras.
7- Wi-Fi singals quality is very poor.
8- The battery charger of this product (xelectron resistive SIM calling tablet WS777) has stopped work dated 12-01-2013 3p.m. 9- So this product is useless to me.
10- Napptol.com cheating me.
विनीत जी!!
आपने मेरी शिकायत पर करोई ध्यान नहीं दिया!
नापतोल के विश्वास पर मैंने यह टैबलेट पी.सी. आपके चैनल से खरीदा था!
मैंने इस पर एक आलेख अपने ब्लॉग "धरा के रंग" पर लगाया था!
"नापतोलडॉटकॉम से कोई सामान न खरीदें" (डॉ.रूपचन्द्र शास्त्री 'मयंक')
>> 17 January, 2013 – चेतावनी, नापतोल.कॉम चैनल से कोई सामान न खरीदें
जिस पर मुझे कई कमेंट मिले हैं, जिनमें से एक यह भी है-
Sriprakash Dimri – (January 22, 2013 at 5:39 PM)
शास्त्री जी हमने भी धर्मपत्नी जी के चेतावनी देने के बाद भी
शास्त्री जी हमने भी धर्मपत्नी जी के चेतावनी देने के बाद भी
नापतोल डाट काम से कार के लिए वैक्यूम क्लीनर ऑनलाइन शापिंग से खरीदा ...
जो की कभी भी नहीं चला ....ईमेल से इनके फोरम में शिकायत करना के बाद भी कोई परिणाम नहीं निकला ..
.हंसी का पात्र बना ..अर्थ हानि के बाद भी आधुनिक नहीं आलसी कहलाया .....
--
मान्यवर,
मैंने आपको चेतावनी दी थी कि यदि आप 15 दिनों के भीतर मेरा प्रोड्कट नहीं बदलेंगे तो मैं
अपने सभी 21 ब्लॉग्स पर आपका पर्दाफास करूँगा।
यह अवधि 26 जनवरी 2013 को समाप्त हो रही है।
अतः 27 जनवरी को मैं अपने सभी ब्लॉगों और अपनी फेसबुक, ट्वीटर, यू-ट्यूब, ऑरकुट पर
आपके घटिया समान बेचने
और भारत की भोली-भाली जनता को ठगने का विज्ञापन प्रकाशित करूँगा।
जिसके जिम्मेदार आप स्वयं होंगे।
इत्तला जानें।

