हर साल की तरह इस बार भी खटीमा तहसील में श्रद्धेय बापू जी और पं.लालबहादुर शास्त्री का जन्म-दिन मनाया जाना था। मैं विगत 26 वर्षों से राष्ट्रीय पर्वों पर तहसील में होने वाले कार्यक्रमों में अवश्य जाता हूँ। मगर इस बार तो नज़ारा बदला-बदला सा था।
तहसीलदार 25 हजार की घूस लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा जा चुका था। एस.डी.एम. छुट्टी पर था। ले-देकर नायबतहलीलदार ही औपचारिकता निभाने के लिए बचा था।
इस अवसर पर न महात्मा गांधी जी का गुणगान, न कोई व्याख्यान। जल्दबाजी में गांधी जी और पं.लालबहादुर शास्त्री जी के चित्र पर तिलक किया और समापन।
जब कारण पूछा गया तो पता लगा कि पास के किसी गाँव में शिक्षा-मन्त्री जी आ रहे हैं।
अब अपने प्यारे तिरंगे की बात करते हैं।
तहसील के एक छोटे कर्मचारी ने चुपचाप जाकर तिरंगा फहरा दिया।
न राष्ट्र-गान और न सलामी।
वाह री देव-भूमि, उत्तराखण्ड।
"मन्त्री प्रमुख! बापू गौण!!"












