फ़ॉलोअर

मंगलवार, जुलाई 20, 2010

“खटीमा में बाढ़” (डॉ.रूपचन्द्र शास्त्री “मयंक”)

पिछले 3 दिनों से खटीमा में
लगातार बारिश हो रही है!
कल रात से तो वर्षारानी ने
अपनी रफ्तार तेज कर दी है!
इसलिए खटीमा (उत्तराखण्ड) में
बाढ़ आ गयी है!
IMG_1714ऊपर के चित्र में दिन में 12 बजे का नजारा।
IMG_1716दोपहर बाद 2 बजे लोक निर्माण विभाग के कर्मचारी
फावड़ा लेकर सड़क का पानी निकालने के जुगाड़ में।IMG_1719तीन बजे मेन रोड पर पानी का प्रकोप।
IMG_1717और 4-30 पर पानी का कहर!

रविवार, जुलाई 18, 2010

“डॉ.के.डी.पाण्डेय नही रहे!”

IMG_1706 - Copy35 वर्ष पुराने हमारे अभिन्न मित्र डॉ.के.डी.पाण्डेय ने 80 वर्ष की आयु में कल हरेला के दिन हमारा साथ सदा-सदा के लिए छोड़ दिया! 
डॉ.के.डी.पाण्डेय, खटीमा नगर के प्रथम पालिकाध्यक्ष थे! सच पूछा जाए तो मैंने ऐसा राजनेता अपने जीवन में दूसरा कोई नही देखा था जिसे कि क्रोध ने उनके जीवन-पर्यन्त स्पर्श नही किया था!
परिस्थिति चाहे कैसी भी हों उनका शान्त और मुस्कराता चेहरा ही हमेशा सबके सामने होता था!
शान्ति की प्रतिमूर्ति अपने इस अभिन्न मित्र को मैं बहुत भारी मन से अपने आदर से भरे श्रद्धा-सुमन समर्पित करता हूँ!
उनके साथ बिताए कुछ दुर्लभ-दृश्यों को मैं स्मृति के रूप में प्रस्तुत कर रहा हूँ! 
IMG_1702 - Copy (मेरे विद्यालय के वार्षिकोत्सव में)
IMG_1713 (पं. नारायणदत्त तिवारी के साथ)
IMG_1711 (मेरे विद्यालय में ठा.कमलाकान्त सिंह के साथ)
IMG_1701 - Copy(एक कवि गोष्ठी में-साथ में हैं खटीमा फाईबर्स के सी.एम.डी. राकेश चन्द्र रस्तोगी तथा सतपाल बत्रा)

सोमवार, जुलाई 12, 2010

“सीनियर सिटीजन वैलफेयर सोसायटी” (बैठक सम्पन्न)

grouping स्थानीय मण्डी-समिति के सभागार में “सीनियर सिटीजन वैलफेयर सोसायटी, खटीमा” की  बैठक सम्पन्न हुई!
group_1649 copyबैठक की अध्यक्षता स्नातकोत्तर महाविद्यालय के अवकाशप्राप्त प्राचार्य  डॉ. इन्द्र राम जी ने की
IMG_1664 तथा संचालन संस्था के सचिव डॉ.रूपचन्द्र शास्त्री ने किया!
IMG_1643 - Copy इस अवसर पर सी.एम.ओ. के पद से अवकाशप्राप्त डॉ. कल्याणसिंह, IMG_1662 - Copy चिकित्सा-अधीक्षक के पद से सेवानिवृत्त बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. पी.सी.पाण्डेय,
IMG_1639 - Copy जाने-माने अधिवक्ता जगदीशचन्द्र ओली,
IMG_1635 पतंजलि योग संस्थान के योग-शिक्षक प्रताप सिंह बसेड़ा, भारत स्वाभिमान दल के प्रदेश-प्रभारी हरीश जौहर,
IMG_1659 - Copy पूर्व चेयरमैन मलिकराज बत्रा, IMG_1663 संस्था के उपाध्यक्ष सतपाल बत्रा, IMG_1661 कोषाध्यक्ष पी.एन.सक्सेना, IMG_1637 - Copy गेन्दालाल, 
IMG_1636 मण्डी-समिति के चेयरमैन दलजीतसिंह गोराया आदि ने अपने विचार प्रस्तुत किये!
बैठक में सर्व-सम्मति से निम्न प्रस्ताव पारित किये गये-
0- गत बैठक की सर्व-सम्मति से संपुष्टि की गई!
1- उत्तराखण्ड की सरकारी बसों में सीनियर सिटीजन्स के लिए 33 प्रतिशत की छूट के लिए मुख्य-मन्त्री से निवेदन करना!
2- रेलवे स्टेशन, बैंकों, बिजली-दफ्तर तथा डाकखाने में वरिष्ठ-नागरिकों के लिए अलग से काउण्टर की व्यवस्था कराना!
3- संस्था के लिए प्रशासन/शासन से भूमि एवं भवन की माँग करना!
सभा के अन्त में अध्यक्ष द्वारा आभार दर्शन के पश्चात बैठक के समापन की घोषणा!

मंगलवार, जुलाई 06, 2010

“टिप्पणियाँ कौन लील रहा है? ..मेरा पहला अप्रत्याशित अनुभव” (डॉ.रूपचन्द्र शास्त्री “मयंक”)

क्या कोई तकनीकी विशेषज्ञ बतायेंगे कि आज पोस्ट के नीचे टिप्पणियाँ क्यों नही नजर आ रही हैं?
सुबह "अमर भारती" ब्लॉग पर ऐसा ही कुछ नजर आया तो मैंने ध्यान नही दिया!
फिर एक टिप्पणी स्वयं करके देखी! जो मेल में तो आई मगर पोस्ट में नही आ पाई!
बात आई-गई हो गई! दोपहर को बहन संगीता स्वरूप ने बताया कि "चर्चा मंच" पर सिर्फ 4 ही टिप्पणियाँ आई हैं! मगर मेरे मेल में तो 24 टिप्पणियों की सूचना आ चुकी थी!
अभी कुछ देर पहले “उच्चारण” पर प्रकाशित पोस्ट 4 टिप्पणियों की सूचना मेरे मेल मे आ चुकी है, परन्तुपोस्ट के साथ अभी 0 टिप्पणियों का ही मुखौटा लगा हुआ है!
लगभग 17 माह के जाल जगत के अनुभव में यह मेरा पहला अप्रत्याशित अनुभव है!

बुधवार, जून 30, 2010

“दादागिरी, नेतागिरी के बाद ब्लॉगिरी” (डॉ.रूपचन्द्र शास्त्री “मयंक”)


♥ हकीकत यानि वास्तविकता ♥

imageऔर
imageके बाद अब
imageअगर दिल की बात कहूँ तो 
मुझे नफरत सी हो गई है इस गिरी शब्द से!
समझ में ही नही आ रहा कि
image को कैसे ज्वाइन करूँ?
imageऔर
imageको तो अपना निवेदन पंजीकृत करा देते थे
और इन एग्रीगेटरों के प्रबन्धक ब्लॉगों को 
जाँच-परखकर शामिल कर देते थे!
परन्तु
imageमें तो कुछ समझ में ही नही आ रहा कि 
इसे किस प्रकार ज्वाइन किया जाये!
ऊपर से झंझट यह भी है कि हर बार लिखो और
ब्लॉगिरी में पोस्ट करो!
नही चाहिए मुझे ब्लॉगिरी की दादागिरी!
इससे तो अच्छे हैं
FEED CLUSTER
के ये व्यक्तिगत एग्रीगेटर!
निवेदन भेजो और शामिल हो जाओ!
आपके द्वारा भेजे गये पते की FEED भी
इसमें स्वचालित व्यवस्था के द्वारा
स्वयं ही आ जाती हैं!
तो आप भी भेज दीजिए ना!
अपने ब्लॉग का URL
मेरे इस निजी एग्रीगेटर पर! 
लेकिन इतना अवश्य ध्यान रखिए कि
imageका कोई विकल्प नही है!
इस सन्दर्भ में देखिए
समीर लाल जी से हुई मेरी आज की वार्ता-

Udan Tashtari के साथ चैट करें

सभी को उत्तर दें|
Udan Tashtari
मुझे
विवरण दिखाएँ ४:४९ AM

४:४९ AM मुझे: नमस्कार! समीर लाल जी!
ब्लॉगवाणी कब तक सक्रिय हो जायेगी?
 ४:५० AM कुछ जानकारी हो तो बताइएगा!
४:५१ AM "ब्लॉगिरी" क्या है? इस नये एग्रीगेटर को केसे ज्वाइन करें?
४:५२ AM हमारी तो नींद खुल गई है! आप शायद सोने की तैयारी कर रहे होंगे!

Udan: ब्लॉगवाणी शीघ्र ही वापस आना चाहिये. किंचित व्यापारिक व्यस्तताओं के चलते अभी मन हटा हुआ है कि उसे सुधारा जाये किन्तु आना तो है ही.
४:५३ AM ब्लॉगीरी आज ही देखा और पंजीयन किया खुद का. अभी स्वयं भी समझ ही रहा हूँ. रजिस्टर करने का टैब है उस पर.

४:५४ AM मुझे: जी हम भी कोशिश करते हैं! मगर सारे व्लॉग कैसे आ पायेंगे?

Udan: अभी तो शाम का ७.३० बजा है. सोना ११ तक होता है और फिर वापस जागना ३/३.३० तक

४:५५ AM मुझे: क्या सभी में लिखी गई पोस्टों को हर वार लिखने के बाद डालना पड़ेगा!

Udan: ऐसे ही धीरे धीरे जानेंगे किन्तु इसमें भी हर बार लिखने के बाद स्टोरी सब्मिट करने जाना पड़ता है. अपने आप नहीं लेता शायद.
जी

४:५६ AM मुझे: अरे इससे तो अपना चिट्ठा जगत बहुत ही बेहतर है!

Udan: जी, निश्चित तौर पर चिट्ठाजगत बेहतर है

४:५८ AM मुझे: तकनीकीरूप से, हरेक ब्लॉगर का हिसाब - किताब रखना, ट्रैफिक पर नजर रखना, सक्रियता दिखाना! यह सब तो सिर्फ चिट्ठा जगत ही कर सकता है!

४:५९ AM Udan: जी, वो और ब्लॉगवाणी विकसित तकनीक पर बने हैं मगर लोग उनकी मेहनत समझने को तैयार ही नहीं

५:०० AM मुझे: मन चाहे ब्लॉगरों की फीड प्राप्त करने के लिए तो फीड क्लस्टर पर बने लोकल एगेरीगेटर भी अच्छा काम कर रहे हैं!

Udan: देखा मैने फीड क्लस्टर भी. ठीक है वो भी.

५:०१ AM मुझे: अच्छा जी ! बॉ.बॉय!

Udan: नमस्कार, शुभ दिवस!

शनिवार, जून 26, 2010

“जन साहित्यकार बाबा नागार्जुन” (डॉ.रूपचन्द्र शास्त्री “मयंक”)

आज से जन साहित्यकार
बाबा नागार्जुन का
जन्म-शताब्दी वर्ष प्रारम्भ हो रहा है!
आप इस वर्ष में
बाबा नागार्जुन के सम्मान में
अपने नगर में
कोई कार्यक्रम अवश्य आयोजित करें!
इस कालजयी कवि के लिए
यही सबसे सच्ची श्रद्धाञ्जलि होगी!
बाबा नागार्जुन को
शत्-शत् नमन! imageimageimage imageimageimageimageimageimageimageimageimage image

बुधवार, जून 23, 2010

♥ आवश्यक सूचना ♥ (डॉ.रूपचन्द्र शास्त्री “मयंक”)

♥ आवश्यक सूचना ♥

प्रिय ब्लॉगर मित्रों!


26 जून से जन-साहित्यकार बाबा नागार्जुन का शताब्दी वर्ष प्रारम्भ हो रहा है! इस उपलक्ष्य में 26 जून को खटीमा में मेरे निवास पर एक गोष्ठी का आयोजन अपराह्न -3 बजे से किया जायेगा! आप सभी इसमें सादर आमन्त्रित हैं!
खटीमा के समीपवर्ती ब्लॉगरों से विशेष अनुरोध है कि अपने व्यस्त समय में से 3 घण्टे का समय इस गोष्ठी के लिए भी निकालने की कृपा करें!

डॉ.रूपचन्द्र शास्त्री.
राष्ट्रीय वैदिक विद्यालय,
टनकपुर-रोड, खटीमा, 
जिला-ऊधमसिंह नगर!
फोन: 05943-250207
मोबाइल: 9997996437, 9368499921, 9456383898

कृपया नापतोल.कॉम से कोई सामन न खरीदें।

मैंने Napptol.com को Order number- 5642977
order date- 23-12-1012 को xelectron resistive SIM calling tablet WS777 का आर्डर किया था। जिसकी डिलीवरी मुझे Delivery date- 11-01-2013 को प्राप्त हुई। इस टैब-पी.सी में मुझे निम्न कमियाँ मिली-
1- Camera is not working.
2- U-Tube is not working.
3- Skype is not working.
4- Google Map is not working.
5- Navigation is not working.
6- in this product found only one camera. Back side camera is not in this product. but product advertisement says this product has 2 cameras.
7- Wi-Fi singals quality is very poor.
8- The battery charger of this product (xelectron resistive SIM calling tablet WS777) has stopped work dated 12-01-2013 3p.m. 9- So this product is useless to me.
10- Napptol.com cheating me.
विनीत जी!!
आपने मेरी शिकायत पर करोई ध्यान नहीं दिया!
नापतोल के विश्वास पर मैंने यह टैबलेट पी.सी. आपके चैनल से खरीदा था!
मैंने इस पर एक आलेख अपने ब्लॉग "धरा के रंग" पर लगाया था!

"नापतोलडॉटकॉम से कोई सामान न खरीदें" (डॉ.रूपचन्द्र शास्त्री 'मयंक')

जिस पर मुझे कई कमेंट मिले हैं, जिनमें से एक यह भी है-
Sriprakash Dimri – (January 22, 2013 at 5:39 PM)

शास्त्री जी हमने भी धर्मपत्नी जी के चेतावनी देने के बाद भी
नापतोल डाट काम से कार के लिए वैक्यूम क्लीनर ऑनलाइन शापिंग से खरीदा ...
जो की कभी भी नहीं चला ....ईमेल से इनके फोरम में शिकायत करना के बाद भी कोई परिणाम नहीं निकला ..
.हंसी का पात्र बना ..अर्थ हानि के बाद भी आधुनिक नहीं आलसी कहलाया .....
--
मान्यवर,
मैंने आपको चेतावनी दी थी कि यदि आप 15 दिनों के भीतर मेरा प्रोड्कट नहीं बदलेंगे तो मैं
अपने सभी 21 ब्लॉग्स पर आपका पर्दाफास करूँगा।
यह अवधि 26 जनवरी 2013 को समाप्त हो रही है।
अतः 27 जनवरी को मैं अपने सभी ब्लॉगों और अपनी फेसबुक, ट्वीटर, यू-ट्यूब, ऑरकुट पर
आपके घटिया समान बेचने
और भारत की भोली-भाली जनता को ठगने का विज्ञापन प्रकाशित करूँगा।
जिसके जिम्मेदार आप स्वयं होंगे।
इत्तला जानें।