फ़ॉलोअर

रपट लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
रपट लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

रविवार, अगस्त 31, 2014

खटीमा (उत्तराखण्ड) का पावर हाउस ध्वस्त ((डॉ.रूपचन्द्र शास्त्री 'मयंक')

खटीमा (उत्तराखण्ड) का पावर हाउस बह गया।
आस-पास के क्षेत्रों में त्राहि-त्राहि मच मयी।
सैकड़ों एक धान की फसल बरबाद हो गयी।
लोहिया हेड पावर कालोनी और 
कई गाँव तबाह हो गये।
बिजली आपूर्ति पूरी तरह से ठप्प हो गयी।
--
कर्मचारियों और अधिकारियों की लापरवाही से 
दिनांक 31-08-2014 को प्रातः 2-30 AM पर 
उत्तराखण्ड खटीमा का सबसे पुराना पावर हाउस बह गया।
जिसके कारण पूरा क्षेत्र अन्धकार में डूब गया है।
--
विदित हो कि लोहियाहेड पावरहाउस 
खटीमा से मात्र 5 किमी दूर है। 
शारदा मुख्य नहर पर यह पावरहाउस सन् 1955 में बना था।
इसकी विशेषता यह थी कि सबसे कम लागत पर 
विद्युत का उत्पादन करता था।
--
दिनांक 31-08-2014 को प्रातः 2-30 AM पर 
अचानक नहर में पानी बढ़ गया 
और कर्मचारी/अघिकारी निद्रा में सोते रहे।
जिसके कारण पानी बिजलीघर के बाँध को तोड़कर
लोहियाहेड कालोनी को बहाकर ले गया।
इससे स्थानीय निवासियों में हड़कम्प मच गया।
लोग अपना घर बार छोड़कर 
जहाँ भी उनको सुरक्षित स्थान मिला 
वहाँ पर चले गये और कुछ 
इस अचानक आयी आपदा  में
कालकवलित भी हो गये।
--
देखिए आज के कुछ ताजा चित्र-

सोमवार, मई 02, 2011

"हिन्दी साहित्य निकेतन परिकल्पना सम्मान समारोह" (डॉ. रूपचन्द्र शास्त्री "मयंक"


हिन्दी साहित्य निकेतन परिकल्पना सम्मान समारोह
दिनांक-30 अप्रैल, 2011
हिन्दी भवन, नई दिल्ली

दिनांक 30 अप्रैल, 20011 को हिन्दी भवन, नई दिल्ली मे परिकल्पना समूह और हिन्दी साहित्य निकेतन के संयुक्त तत्वावधान में हिन्दी ब्लॉग जगत में सकारात्मक योगदानके लिए वर्ष 2010 के अन्तर्गत चयनित इक्यावन ब्लॉगरों तथा 10 पत्रकारों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पधारे उत्तराखण्ड के मुख्यमन्त्री माननीय डॉ. रमेश पोखरियाल ने उन्हें प्रमाणपत्र स्मृतिचिह्न तथा उपहारस्वरूप साहित्य निकेतन की पुस्तकें भी भेंट की गईं।
---------------
अतिथि ब्लॉगरों के ठहरने की व्यवस्था
गांधी शान्ति प्रतिष्ठान के अतिथिगृह में की गई थी!
नेटडायरी के साथ गिरीश बिल्लौरे "मुकुल", के साथ में
शायर सगीर अशरफ, उच्चारण के सम्पादक डॉ.रूपचन्द्र शास्त्री "मयंक"
और प्रख्यात व्यंग्यकार प्रमोद ताम्बट 
गिरीश बिल्लौरे "मुकुल" जी के साथ
दायें से-साहित्यकार और कवि देवदत्त "प्रसून", ज्ञानेन्द्र त्रिपाठी और जाकिर अली "रजनीश।
 हिन्दी भवन में-
डॉ.गिरिराज शरण अग्रवाल और डॉ.अशोक चक्रधर
 पुस्तकों का विमोचन करते हुए
बाँयें से-डॉ.गिरिराज शरण अग्रवाल, रवीन्द्र प्रभात, अविनाश वाचस्पति,
डॉ.रामदरश मिश्र, डॉ.रमेश पोखरियाल "निशंक", डॉ.अशोक चक्रधर आदि।
डॉ.रूपचन्द्र शास्त्री "मयंक" को सम्मानित करते हुए 
कार्यक्र्म के मुख्यअतिथि-डॉ.रमेश पोखरियाल "निशंक"
(मुख्यमन्त्री-उत्तराखण्ड सरकार)
मेरे साथ कार्यक्रम का आनन्द लेते हुए
बायें से-श्रीमती आशा "शैली, देवदत्त प्रसून, सगीर अशरफ, 
मदन "विरक्त". रणधीर सिंह सुमन आदि।

सोमवार, जनवरी 10, 2011

राष्ट्रीय ब्लॉगर मीट और विमोचन समारोह

लोकार्पण समारोह एवं ब्लॉगर्स मीट सम्पन्न

>> रविवार, ९ जनवरी २०११

खटीमा। साहित्य शारदा मंच के तत्वावधान में डा0 रूपचन्द्र शास्त्री ‘मयंक’ की सद्यःप्रकाशित दो पुस्तकों क्रमशः सुख का सूरज (कविता संग्रह) एवं नन्हें सुमन (बाल कविता का संग्रह) का लोकार्पण समारोह एवं ब्लॉगर्स मीट का आयोजन स्थानीय राष्ट्रीय वैदिक विद्यालय, टनकपुर रोड, खटीमा (ऊधमसिंह नगर) में सम्पन्न हुआ। 
पुस्तकों का लोकार्पण सभाध्यक्ष डा0 इन्द्रराम, से0नि0 प्राचार्य राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय काशीपुर के कर कमलों द्वारा सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि दिल्ली से आए लोकप्रिय व्यंगकार एवं वरिष्ठ ब्लागर श्री अविनाश वाचस्पति एवं विशिष्ट अतिथि श्री सोहन लाल मधुप, सम्पादक प्रजापति जगत पत्रिका थे तथा आमंत्रित अतिथियों में परिकल्पना ब्लॉग के संचालक लखनऊ से पधारे श्री रवीन्द्र प्रभात, लोक संघर्ष पत्रिका के प्रबन्ध सम्पादक बाराबंकी से पधारे एडवोकेट रणधीर सिंह ‘सुमन’, हसते रहो ब्लॉग के संचालक दिल्ली से पधारे श्री राजीव तनेजा, पद्म सिंह, पवन चंदन, धर्मशाला (हिमांचल प्रदेश) के केवलराम, बेतिया (बिहार) से मंगलायतन ब्लॉग के संचालक मनोज कुमार पाण्डेय के अतिरिक्त बरेली से आए शिवशंकर यजुर्वेदी, किच्छा से नबी अहमद मंसूरी, लालकुऑ (नैनीताल) से श्रीमती आशा शैली हिमांचली, आनन्द गोपाल सिंह बिष्ट, रामनगर (नैनीताल) से सगीर अशरफ, जमीला सगीर, टनकपुर से रामदेव आर्य, चक्रधरपति त्रिपाठी, पीलीभीत से श्री देवदत्त प्रसून, अविनाश मिश्र, डा0 अशोक शर्मा, लखीमपुर खीरी से डा0 सुनील दत्त, बाराबंकी से अब्दुल मुईद, पन्तनगर से लालबुटी प्रजापति, सतीश चन्द्र, मेढ़ाईलाल, रंगलाल प्रजापति, नानकमता से जवाहर लाल, स0 स्वर्ण सिंह, खटीमा से सतपाल बत्रा, पी0एन0 सक्सेना, डा0 सिद्धेश्वर सिंह, रावेन्द्र कुमार रवि, डा0 गंगाधर राय, सतीश चन्द्र गुप्ता, वीरेन्द्र कुमार टण्डन आदि उपस्थित रहे। 
लोकर्पण समारोह के पश्चात विषय प्रवर्तन के अन्तर्गत हिन्दी भाषा और साहित्य में ब्लॉगिंग की भूमिका विषय पर उद्बोधन करते हुए रवीन्द्र प्रभात ने कहा कि इस समय हिन्दी में लगभग 22 हजार के आसपास ब्लॉग हैं, जबकि यह संख्या अंग्रेजी की तुलना में काफी कम है। अंग्रेजी में इस समय लगभग चार करोड़ से अधिक ब्लॉग्स हैं। हालॉकि यह अलग बात है कि अप्रत्याशित रूप से ब्लॉगिंग विश्व में एशिया का दबदबा कायम है। टेक्नोरेटी के एक सर्वेक्षण के अनुसार विश्व के कुल ब्लॉग्स में से 37 प्रतिशत जापानी भाषा में हैं, 36 प्रतिशत अंग्रेजी में, और 8 प्रतिशत के साथ चीनी तीसरे नम्बर पर है। अभी तुलनात्मक रूप से भले ही हिन्दी ब्लॉग का विस्तार कॉफी कम है किन्तु हिन्दी ब्लॉगों पर एक से एक एक्सक्लूसिव चीजे प्रस्तुत की जा रही हैं और ऐसी उम्मीद की जा रही है की आने वाले समय में हिन्दी ब्लॉगिंग का विस्तार काफी व्यापक होगा।
अविनाश वाचस्पति ने कहा कि ब्लॉगिंग की कार्यशाला विद्यालयों में होनी चाहिए खासकर जूनियर कक्षा के विद्यार्थियों को कम्प्यूटर के माध्यम से ब्लॉग बनाना सिखाया जाये। इससे हिन्दी ब्लॉगिंग का बहुआयामी विस्तार होगा। जबकि राजीव तनेजा का कहना था कि धीरे-धीरे ब्लॉगिंग समान्तर मीडिया का रूप लेता जा रहा है और आने वाले समय में यह आशा की जा रही है कि ब्लॉगिंग के माध्यम से हिन्दी काफी समृद्ध होगी। इस अवसर पर पवन चन्दन ने कई उद्धरणों के माध्यम से ब्लॉगिंग के विस्तार पर प्रकाश डाला। लोक संघर्ष पत्रिका के प्रबन्ध सम्पादक एडवोकेट रणधीर सिंह ‘सुमन’ ने रहस्योघाटन करते हुए कहा कि हिन्दी के कई ऐसे वरिष्ठ साहित्यकार हैं जो ब्लॉग जगत की गतिविधियों के न जुड़े होने के बावजूद हमारे पास अपनी रचनाएँ प्रेषित करते हैं ताकि उन्हें ब्लॉग में सम्मानजनक स्थान दिया जा सके। जिस दिन यह सभी वरिष्ठ साहित्यकार ऑनलाइन अन्तरजाल से जुड़ जायेंगे मेरा दावा है कि हिन्दी ब्लॉगिंग का परचम पूरी दुनिया में लहरायेगा। 
इस अवसर पर डा0 सिद्धेश्वर सिंह ने हिन्दी ब्लॉगिंग के कई अनछुए पहलुओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हिन्दी ब्लॉगिंग हिन्दी भाषा और साहित्य को एक नया संस्कार देने की दिशा में तेजी से अग्रसर है। 
धन्यवाद ज्ञापन करते हुए डा0 रूपचन्द्र शास्त्री ‘मयंक’ ने कहा कि यह मेरा सौभाग्य है कि आज हमारी संस्था द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम का जीवंत प्रसारण अन्तरजाल पर पौडकास्ट के माध्यम से जबलपुर में बैठे श्री गिरीश बिल्लौरे मुकुल द्वारा इसे संचालित किया जा रहा है और पूरी दुनिया इस जीवंत प्रसारण का आनन्द उठा रही है। 
अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में डा0 इन्द्रराम ने कहा कि मेरे लिए यह एक नया अनुभव है कि साहित्य और ब्लॉग जगत से जुड़े हुए रचनाधर्मियों का सानिध्य खटीमा जैसे छोटे से शहर में प्राप्त हो रहा है। 
कार्यक्रम का संचालन श्री रावेन्द्र कुमार रवि द्वारा किया गया।

रविवार, नवंबर 07, 2010

“सीनियर सिटीजन वैलफेयर सोसायटी, खटीमा का अधिवेशन सम्पन्न”

स्थीनीय क्षेत्र विकास समिति, खटीमा के वातानुकूलित सभागार में 6 नवम्बर 2010 को अपराह्न 3 बजे से सीनियर सिटीजन वेलफेयर सोसायटी का अधिवेशन प्रारम्भ हुआ जिसमें जिलाधिकारी के प्रतिनिधि के रूप में बी.एस.चलाल उपजिलाधिकारी खटीमा ने भाग लिया।
sinior citizen सर्व प्रथम माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन किया गया!
IMG_2394 IMG_2408अधिवेशन का संचालन सिटीजन वेलफेयर सोसायटी के सचिव डॉ.रूपचन्द्र शास्त्री ने किया और सोसायटी के अब तक के क्रियाकलापों की जानकारी दी।
IMG_2412आदरणीय अध्यक्ष महोदय, सम्मानित मुख्यअतिथि जी तथा संस्था के समस्त सदस्यगण एवं पदाधिकारियों!
सीनियर सिटीजन वेलफेयर सोसायटी की स्थापना के समय मैंने यह संकल्प किया था कि इस संस्था का उद्घाटन मैं जनपद के मुखिया के द्वारा कराउँगा। आज मुझे बहुत ही हर्ष हो रहा है कि मेरा यह संकल्प आज 6 नवम्बर को मूर्तरूप ले रहा है। आज हमारे जिले के मुखिया के प्रतिनिधि के रूप में उपजिलाधिकारी, खटीमा (ऊधमसिंह नगर) अपनी व्यस्ततम दिनचर्या में से समय निकाल कर हमारी संस्था सीनियर सिटीजन वेलफेयर सोसायटी, खटीमा का उद्घाटन करने के लिए पधारे हैं। इस अवसर पर मैं आपका संस्था की ओर से और अपनी ओर से हार्दिक स्वागत और अभिनन्दन करता हूँ।
मुख्यअतिथि और आप सबके सम्मुख मैं संस्था के क्रियाकलापों की संक्षिप्त जानकारी प्रस्तुत कर रहा हूँ!
जिस समय हमारे मन में इस संस्था को जन्म देने की प्रसव पीड़ा हुई तो उस समय न तो हमारे पास वांछित सदस्य थे न ही कोष था और न ही संसाधन थे। किसी तरह सात सदस्य जुटाये गये और चार सदस्यों डॉ.इन्द्रराम, डॉ.रूपचन्द्र शास्त्री, पी.एन सक्सेना और सतपाल बत्रा ने दान स्वरूप एक-एक हजार रुपये और रुद्रपुर के एक सदस्य श्री कुन्दनलाल अग्रवाल से 2000 रुपये दिये। इस धन से संस्था के पंजीकरण के लिए आवेदन 5-5-2010 को किया गया और दिनांक 13-05-2010 को संस्था का पंजीकरण हमे प्राप्त हो गया। जो उद्देश्य पंजीकृत हुए वह हैं-
1- वरिष्ठ नागरिकों के कल्याण के लिए कार्य करना।
2- वरिष्ठ नागरिकों के अनुभवों का लाभ समाज तक पहुँचाना।
3- सरकार से मिलने वाली सुविधाओं को वरिष्ठ नागरिकों को दिलाना।
4- विज्ञान, साहित्य और ललितकलाओं के लिए शिविरों का आयोजन करना।
5- वरिष्ठ नागरिकों के लिए उपयोगी जानकारियों का प्रचार व प्रसार करना।
6- वरिष्ठ नागरिकों के लिए पुस्तकालय और वाचनालय का प्रबन्ध करना।
7- विशेषज्ञों की कलाकृतियों को पुस्तकालय में सुरक्षित रखना।
8- नैसर्गिक इतिहास के लिए कार्य करना।
9- यान्त्रिक एवं दार्शनिक आविष्कारों को जनमानस में प्रचारित करना।
10- वृद्धाश्रम का निर्माण कर वरिष्ठ नागरिकों को खादी एवं ग्रामोद्योग, पंचायत उद्योग एवं ग्राम विकास की योजनाओं से लाभान्वित कराना।
नियमावली में संस्था की सदस्यता की 3 श्रेणी बनाई गईं-
1- आजीवन सदस्य 2- विशिष्ट सदस्य और 3- सामान्य सदस्य।
विशिष्ट सदस्यों में हमने विशिष्ट पेशे से जुड़े हुए कुछ सदस्यों को सम्मिलित किया जिसके लिए नियमावली के अनुसार 60 वर्ष की आयु सीमा का प्रतिबन्ध नहीं रखा गया।
आज सीनियर सिटीजन वेलफेयर सोसायटी की सदस्य संख्या नानकमत्ता इकाई को जोड़कर 90 के पार पहुँच गई है।
संस्था के पंजीकरण के पश्चात हमने 5 माह की अल्प अवधि में समाज के लिए कुछ कार्यक्रमों का आयोजन भी किया। जो संक्षिप्तरूप में इस प्रकार हैं-
1- सीनियर सिटीजन वेलफेयर सोसायटी, खटीमा ने स्तन्त्रतादिवस के अवसर पर 15 अगस्त, 2010 को निःशुल्क मदुमेह जाँच शिविर का आयोजन किया। जिसमें 230 शुगर के रोगियो की निःशुल्क जाँच एवं निदान उपचार किया गया। इस शिविर में डॉ.कल्याण सिंह (पूर्व सी.एम.ओ.), डॉ.पी.सी.पाण्डेय,(पूर्व-स्वास्थ्य अधीक्षक) तथा आई.एम.ए.खटीमा के डॉ.सी.एस.जोशी और इसके अध्यक्ष डॉ.प्रेम सिंह खड़ायत का योगदान सराहनीय रहा। शिविर में रक्तजाँच करने में सहयोग स्थानीय सेन्टर पौथोलॉजी, निदान पैथोलॉजी, खिण्डा पैथोलॉजी और हाईटेक पैथोलॉजी ने भी सहयोग प्रदान किया।
2- शिक्षक दिवस 5 सितम्बर, 2010 को क्षेत्र के 5 उत्कृष्ट शिक्षकों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।
3- एक सितम्बर,2010 को उत्तराखण्ड के शहीदो की याद में शहीद स्मारक, खटीमा पर पुष्प-चक्र और पुष्पांजलि अर्पित की गई।
4- एक अक्टूबर को अन्तर्राष्ट्रीय वरिष्ठ दिवस पर नई तहसील, खटीमा के सभागार में एक गोष्टी का आयोजन किया जिसमें संस्था के सदस्यो के साथ-साथ तहसीलदार खटीमा और राजस्वविभाग के अधिकारियों और कर्मचारियो ने भाग लिया।
5- तीन अक्टूबर, 2010 को स्थानीय अग्रसेन धर्मशाला में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें विधिक जानकारी देने के लिए अपर सिविल जज श्री प्रदीप मणि त्रिपाठी तथा विधिक समिति के सदस्य 10 विद्वान अधिवक्ता भी थे।
मान्यवर,
आज भी सीनियर सिटीजन वेलफेयर सोसायटी, खटीमा के जुडे हुए हम वरिष्ठ नागरिक समाज को अपने जीवन भर के जुटाए गये अनुभवों का लाभ पहुँचाने में संलग्न है।
आपने मुख्यअतिथि के रूप में पधारकर इस संस्था का उदघाटन किया और इसे मान्यता प्रदान की इसके लिए मैं आपका पुनः हार्दिक आभार व्यक्त करता हूँ और साथ ही विभिन्न विभागों से आयो हुए तमाम सरकारी और गैर-सरकारी अधिकारियों का भी धन्यवाद ज्ञापित करता हूँ।
जय-हिन्द! जय भारत!! जय उत्तराखण्ड!!!
डॉ.रूपचन्द्र शास्त्री, सचिव-सीनियर सिटीजन वेलफेयर सोसायटी, खटीमा।
IMG_2414 इसके बाद संस्था का माँगपत्र सोसायटी के कार्यकारिणी के सदस्य डॉ. कल्याण सिंह (पूर्व-सी.एम.ओ.) ने मुख्यअतिथि को समर्पित किया।
माँग पत्र
सम्मानित जिलाधिकारी
ऊधमसिंह नगर!
महोदय,
सीनियर सिटीजन वेलफेयर सोसायटी (रजिस्टर्ड) खटीमा (ऊधमसिंहनगर) के उद्घाटन समारोह में संस्था के समस्त पदाधिकारियों और सदस्यो की आपका स्वागत एवं अभिनन्दन करते हैँ!
इस संस्था की स्थापना के साथ क्षेत्र के वरिष्ठ नागरिकों के कल्याण संस्था का पंजीकरण 13-05-2010 को करवाया गया था। परन्तु संस्था की गतिविधियों का संचालन करने के लिए अभी तक संस्था के पास भूमि-भवन और कार्यालय की कोई व्यवस्था नहीं है। अतः सीनियर सिटीजन वेलफेयर सोसायटी (रजिस्टर्ड) खटीमा (ऊधमसिंहनगर) के समस्त सदस्यगण आपसे सावनुरोध माँग करते हैं -
1- यह कि इस हेतु दिनांक 05-05-2010 को हमने तत्कालीन जिलाधिकारी ऊधमसिंहनगर तथा उपजिलाधिकारी, खटीमा से दिनांक 13-062010 के द्वारा भी संस्था की कार्यवाही के संचालन के लिए भूमि एवं भवन की माँग की थी। जिसके परिपेक्ष्य मे उपजिलाधिकारी, खटीमा ने आपको पत्रांक 76-2010 दिनांक 18-08-2010 को अपनी संस्तुति के अनुसार आपको आख्या दी थी कि जब तक संस्था के स्थाई भवन का प्रबन्ध नहीं हो जाता है तब तक के लिए खटीमा की पुरानी तहसील स्थित रजिस्ट्रार कानूनगो कार्यालय को सीनियर सिटीजन वेलफेयर सोसायटी (रजिस्टर्ड) खटीमा (ऊधमसिंहनगर) को आबंट्त कर दिया जाये।
2- यह कि सीनियर सिटीजन वेलफेयर सोसायटी (रजिस्टर्ड) खटीमा (ऊधमसिंहनगर) क्षेत्र के निराश्रित एवं असहाय लोगों के वृद्धावस्था के जीवन को सुखमय बनाने के लिए एक वृद्धाश्रम का निर्माण कराना चाहती है। जिसके लिए संस्था को न्यूनतम दो बीघा जमीन की आवश्यकता होगी।यदि इस संस्था को खटीमा में कंजाबाग रोड के किनारे बने सरकारी फार्म में से न्यूनतम दो बीघा जमीन आबंटित हो जाती है तो इस पर वृद्धाश्रम का निर्माण करवाया जा सकता है।
3- वरिष्ठ नागरिक राष्ट्र की धरोहर हैं। जिन्होंने देश की सीमाओं तथा आन्तरिक जीवन के विभिन्न दायित्वो का निर्वहन कर राष्ट्र के विकास में अपना सराहनीय योगदान दिया है। अतः शासन तथा प्रशासन की जिम्मेदारी है कि वह उनके असहाय हो जाने पर व्यक्तिगत रुचि लेकर वांछित सहायता करें!
अतः जनपद के मुखिया होने के नाते आपसे निवेदन है कि प्राथमिकता के आधार पर खटीमा की पुरानी तहसील में खाली पड़े रजिस्ट्रार कानूनगो कार्यालय को सीनियर सिटीजन वेलफेयर सोसायटी (रजिस्टर्ड) खटीमा (ऊधमसिंहनगर) को आबंटित करने की कृपा करें।
महोदय,
आप अपने स्तर से खटीमा में कंजाबाग रोड के किनारे बने सरकारी फार्म में से न्यूनतम दो बीघा जमीन का प्रस्ताव भी संस्था को आबंटित कराने हेतु शासन को भिजवाने की कृपा करें!
(डॉ. इन्द्र राम) (डॉ.रूपचन्द्र शास्त्री) (डॉ. कल्याण सिंह)
अध्यक्ष सचिव सदस्य-कार्यकारिणी
मुख्य अतिथि श्री बी.एस.चलाल (उपजिलाधिकारी,खटीमा) अधिवेशन को सम्बोधित करते हुए।
मुख्य अतिथि ने संस्था को हर सम्भव मदद देने का आश्वासन देते हुए कहा कि जब तक सोसायटी के लिए भूमि-भवन की व्यवस्था नहीं होती है तब तक उनके लिए नयी तहसील का सभागार बैठक करने के लिए उपल्ब्ध कराया जायेगा। इसके लिए वे अधीनस्थ तहसीलदार, खटीमा को लिखित आदेश भी कर देंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि खटीमा से लगे मुंडेली ग्राम में 3-4 बीघा खाली पड़ी सरकारी भूमि का प्रस्ताव वे जिलाधिकारी को बना कर भिजवा देंगे।
IMG_2418सोसायटी के अध्यक्ष डॉ.इन्द्रराम (पूर्व प्राचार्य-स्नातकोत्तर महाविद्यालय) अधिवेशन को सम्बोधित करते हुए।
अधिवेशन में उपस्थित सदस्यगण।
अधिवेशन को अध्यक्ष डॉ.इन्द्रराम, उपाध्यक्ष-सतपाल बत्तरा, मण्डी समिति के चेटरमैन श्री दलजीत सिंह गोराया, पूर्व पालिकाध्यक्ष श्री मलिकराज बत्तरा., स्नातकोत्तर महाविद्यालय, खटीमा के हिन्दी विभागाध्यक्ष डॉ. सिद्धेश्वर सिंह,
पूर्व सी.एम.ओ. डॉ.कल्याण सिंह, सोसायटी की नानकमत्ता शाखा के अध्यक्ष स.स्वर्ण सिंह, पूर्व स्वास्थ्य अधीक्षक डॉ.पी.सी.पाण्डेय, डॉ.महेशचन्द्र जुयाल, पूर्व प्रधानाचार्य जयदत्तओझा और ऊधमसिंहनगर के प्रथम चावल निर्यातक और उद्योगपति श्री कुन्दन लाल अग्रवाल ने सभा को सम्बोधित किया!
सभा का संचालन सोसायटी के सचिव डॉ.रूपचन्द्र शास्त्री ने, सरस्वती वन्दना तथा स्वातगान श्री देवदत्त प्रसून ने और आय-व्यय को लेखा-जोखा कोषाध्यक्ष पी.एन सक्सेना ने प्रस्तुत किया।
अधिवेशन में ताराचन्द्र पाण्डेय, सोहनलाल शर्मा, दिगम्बर सिंह पोखरिया,  त्रिलोचन जोशी, नरपति राम, रमेश चन्द्र राना, गेंदा लाल, ठा0 विजय सिंह, विष्णु दत्त, दिवानसिंह भण्डारी, भगवान सिंह धामी, बलवन्त सिंह नगरकोटी, भानी चन्द, नरेन्द्र चन्द, चौ0 रामराज सिंह मौर्य, गिरीश चन्द्र जोशी, सूरज प्रकाश बत्तरा, गोपाल दत्त जोशी, नारायणदास सक्सेना, देवी दत्त जोशी, देवदत्त गंगवार, नरेश तलवार, डॉ0 बाबूराम अरोराए रोशनलाल ग्रोवर, नित्यानन्द पाठक, ईश्वरचन्द अग्रवाल, डॉ. सुनील भटनागर तथा गीताराम बंसल आदि उपस्थित रहे।
IMG_2404

सोमवार, अक्टूबर 04, 2010

"विधिक जागरूकता शिविर सम्पन्न" (डॉ.रूपचन्द्र शास्त्री "मयंक")

सीनियर सिटीजन वैलफेयर सोसायटी, खटीमा
के तत्वावधान में 
विधिक जागरूकता शिविर सम्पन्न!
तहसील विधिक सेवा समिति , खटीमा  द्वारा सीनियर सिटीजन वैलफेयर सोसायटी, खटीमा के बैनर तले समाज में विधिक जागरूकता लाने के उद्देश्य से 
दिनांक 03-10-2010 को महाराजा अग्रसेन धर्मशाला, खटीमा में 
एक शिविर का आयोजन किया गया। 
जिसमें जन साधारण को कानून के मूलभूत अधिकारों की जानकारी दी गई!
इस शिविर का संचालन सीनियर सिटीजन वैलफेयर सोसायटी, खटीमा के सचिव 
डॉ.रूपचन्द्र शास्त्री ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता बाबू सतपाल बत्तरा ने की। 
न्यायमूर्ति प्रदीप मणि त्रिपाठी, अपर सिविल न्यायाधीश (जूनियर-डिविजन) ने 
मुख्य-अतिथि के आसन को सुशोभित किया!
शिविर में कानूनी जानकारी देते हुए कार्यक्रम के मुख्य अतिथि
न्यायमूर्ति प्रदीप मणि त्रिपाठी, अपर सिविल न्यायाधीश (जूनियर-डिविजन)

इस कार्यक्रम का समाचार, दैनिक अमर उजाला, नैनीताल संस्करण में 
दिनांक 04-10-2010 को पृष्ठ-6 पर छपा है। 
जिसकी कटिंग निम्नवत् है। 
समाचार की कटिंग पर चटका लगा कर 
इसको आप बड़ा करके स्पष्टरूप में पढ़ सकते हैं।

कृपया नापतोल.कॉम से कोई सामन न खरीदें।

मैंने Napptol.com को Order number- 5642977
order date- 23-12-1012 को xelectron resistive SIM calling tablet WS777 का आर्डर किया था। जिसकी डिलीवरी मुझे Delivery date- 11-01-2013 को प्राप्त हुई। इस टैब-पी.सी में मुझे निम्न कमियाँ मिली-
1- Camera is not working.
2- U-Tube is not working.
3- Skype is not working.
4- Google Map is not working.
5- Navigation is not working.
6- in this product found only one camera. Back side camera is not in this product. but product advertisement says this product has 2 cameras.
7- Wi-Fi singals quality is very poor.
8- The battery charger of this product (xelectron resistive SIM calling tablet WS777) has stopped work dated 12-01-2013 3p.m. 9- So this product is useless to me.
10- Napptol.com cheating me.
विनीत जी!!
आपने मेरी शिकायत पर करोई ध्यान नहीं दिया!
नापतोल के विश्वास पर मैंने यह टैबलेट पी.सी. आपके चैनल से खरीदा था!
मैंने इस पर एक आलेख अपने ब्लॉग "धरा के रंग" पर लगाया था!

"नापतोलडॉटकॉम से कोई सामान न खरीदें" (डॉ.रूपचन्द्र शास्त्री 'मयंक')

जिस पर मुझे कई कमेंट मिले हैं, जिनमें से एक यह भी है-
Sriprakash Dimri – (January 22, 2013 at 5:39 PM)

शास्त्री जी हमने भी धर्मपत्नी जी के चेतावनी देने के बाद भी
नापतोल डाट काम से कार के लिए वैक्यूम क्लीनर ऑनलाइन शापिंग से खरीदा ...
जो की कभी भी नहीं चला ....ईमेल से इनके फोरम में शिकायत करना के बाद भी कोई परिणाम नहीं निकला ..
.हंसी का पात्र बना ..अर्थ हानि के बाद भी आधुनिक नहीं आलसी कहलाया .....
--
मान्यवर,
मैंने आपको चेतावनी दी थी कि यदि आप 15 दिनों के भीतर मेरा प्रोड्कट नहीं बदलेंगे तो मैं
अपने सभी 21 ब्लॉग्स पर आपका पर्दाफास करूँगा।
यह अवधि 26 जनवरी 2013 को समाप्त हो रही है।
अतः 27 जनवरी को मैं अपने सभी ब्लॉगों और अपनी फेसबुक, ट्वीटर, यू-ट्यूब, ऑरकुट पर
आपके घटिया समान बेचने
और भारत की भोली-भाली जनता को ठगने का विज्ञापन प्रकाशित करूँगा।
जिसके जिम्मेदार आप स्वयं होंगे।
इत्तला जानें।