फ़ॉलोअर

रविवार, मार्च 28, 2010

“ताजा संस्मरण” (डॉ.रूपचन्द्र शास्त्री “मयंक”)

“पड़पोते ने साबुन मलकर नहलाया”

आज का बिल्कुल ताजा संस्मरण पोस्ट कर रहा हूँ!
मेरे पिता जी की आयु इस समय 90 वर्ष की है। इस उम्र में भी वे अपने दैनिक कार्य स्वयं ही करते हैं। यों तो उनके लिए निचली मंजिल पर भी स्नानगृह बना है। मगर उसमें गीजर नही लगा है। इसलिए पूरे जाड़ों-भर वह प्रति दिन सुबह 10 बजे स्नान करने के लिए ऊपर ही आ जाते हैं।
आज भी वह स्नान के लिए आये और नहा कर जब बाहर निकले तो उनके पूरे शरीर पर नील पुता था।
हम सब यह देख कर आश्यर्यचकित हो गये। जब उनसे पूछा गया तो उन्होंने कहा कि नहाने के बाद प्लास्टिक की शीशी में से तेल लगाया था।
हमें यह समझते देर न लगी कि इन्होंने उजाला नील की शीशी में से शरीर पर नील पोत लिया है।
मेरा पौत्र प्राञ्जल 10 वर्ष का है उसने अपने पड़बाबा जी से कहा कि बाबा जी आपको आज मैं साबुन से नहलाऊँगा।
इतना कह कर वह मेरे पिता जी को बाथरूम में दोबारा ले गया और बड़े प्रेम से उन्हें साबुन से मल-मल कर नहलाया!  

बुधवार, मार्च 24, 2010

“वैदिक मन्तव्य” (डॉ.रूपचन्द्र शास्त्री “मयंक”)

कुछ सूत्र

1- मन, वचन एवं कर्म में सत्य को धारण करो । 

2- ईश्वर एक है । गुण तथा कर्मो के अनुसार उसके अनेक नाम हैं । 

3- मन व मस्तिष्क शान्त होने पर ही चित्त एकाग्र होता है । 
4- माता-पिता, गुरूजनों एवं धर्मग्रन्थों का सदैव आदर करना चाहिए । 
5- परस्पर सद्व्यवहार करो, सच्चरित्र बनों तथा ईर्श्या - द्वेष से अपने को दूर रखो । 
6- भाग्य पर भरोसा कायर करते हैं । ईश्वर केवल कर्मशील व्यक्तियों की सहायता करता है । 
7- मांस, मदिरा, तम्बाकू आदि का कभी भी सेवन नही करना चाहिए । 
8- दीन-दुखियों की सहायता करो तथा जीवों पर दया करो । 
9- परिवार के सभी सदस्यों को प्यार करो और उन्हें  सन्मार्ग की ओर प्रेरित करो ।                
10- कुछ समय अपने लिए भी निकालों । अपने को देखो, अपने को जानो । 
11- सुनो सबकी अपने विवेक से कार्य करो ।                
                डॉ0 रूपचन्द्र शास्त्री "मयंक"

मंगलवार, मार्च 16, 2010

“पं. नारायणदत्त तिवारी के साथ एक शाम” (डॉ.रूपचन्द्र शास्त्री “मयंक”)

 

पिछले सप्ताह अमृतसर पंजाब में 6-7 मार्च को प्रजापति संघ का एक बड़ा कार्यक्रम था। उसमें मुझे भी भाग लेने के लिए जाना था। मेरे साथ स्वतन्त्रता संग्राम सेनानी ज्ञानी स्वर्णसिंह भी थे।


4 मार्च को हम लोग प्रातःकाल ही घर से निकल पड़े। रुद्रपुर जाते-जाते ही पं. नारायणदत्त तिवारी जी से मिलने का कार्यक्रम बन गया।


अतः हम लोग शाम को 5 बजे देहरादून पहुँच गये।


वहाँ से 60 रुपये में ऑटो करके एफ.आर.आई. में तिवारी जी के बँगले पर पहुच गये।


यहाँ मंगलौर निवासी हमारे पुराने मित्र जावेद अंसारी भी मिल गये।    तब पता लगा कि तिवारी जी किसी कार्यक्रम में आई.टी. पार्क गये हैं।

मैंने तिवारी जी के ओ.एस.डी. संजय जोशी को फोन करके पूछा कि पण्डित जी कब तक निवास पर पहुँचेंगे। जोशी जी ने बताया कि हम लोग आई.टी. पार्क से निकल पड़े हैं। 15 मिनट बाद बँगले पर आ जायेंगे।


तब तक चाय भी आ गई थी हम लोग चाय पी ही रहे थे कि पं. जी का काफिला भी पहुँच गया।

 

अब राजनीति का वटवृक्ष हमारे सामने था। सुख-दुख की बहुत सी बाते हुई।


बातों-बातों में तिवारी जी ने पूछ ही लिया कि आजकल क्या कर रहे हो।


हम और कहते भी क्या? बस इतना ही मुख से निकला कि ब्लॉगिंग कर रहे हैं।


तिवारी जी ने मेरे ब्लॉग का पता पूछा और कम्प्यूटर पर बैठे व्यक्ति से कहा कि इनका ब्लॉग खोलो तो सही।


अब तो पं. जी ने मेरे सारे ब्लॉग बहुत तसल्ली से देखे और मेरी पीठ थपथपाते हुए कहा कि तुम तो बहुत बड़ा कार्य कर रहे हो।

   

अब हमने पं. जी से जाने की आज्ञा माँगी तो आग्रह करके पं. जी हमें 15 मिनट और बैठा लिया। पूछा कि एफ.आर.आई. कैसे आये हो। मैंने कहा कि ऑटो से आये हैं। इस पर वो बोले कि आपको कहाँ तक छुड़वा दूँ। मैंने कहा कि मुझे और ज्ञानी जी को पंजाब जाना है। आई.एस.बी.टी. से बस पकड़नी है। पं. जी ने ड्राईवर से कहा कि इन्हें आई.एस.बी.टी. से पंजाब की बस में बैठाकर आना है।


86 वर्ष की आयु में भी तिवारी जी एक जिन्दादिल इन्सान हैं।

बुधवार, मार्च 03, 2010

“आवश्यक सूचना” (डॉ.रूपचन्द्र शास्त्री “मयंक”)

मित्रों!



६-७ मार्च को मैं अमृतसर,



पंजाब में रहूँगा!



४ मार्च से ८ मार्च तक



श्री ललित शर्मा जी ने



चर्चा मंच को सजाने के लिए



अपनी सहर्ष स्वीकृति



प्रदान कर दी है!



एतदर्थ उनका आभारी हूँ !




पंजाब के ब्लॉगर मित्र



मेरे मोबाइल पर



सम्पर्क कर सकते हैं!



मेरा मोबाइल नं. है-


09368499921,


09997996437


IMG_0895

डॉ.रूपचन्द्र शास्त्री "मयंक"

शनिवार, फ़रवरी 27, 2010

“एक शाम मदन ‘विरक्त’ के नाम” (डॉ.रूपचन्द्र शास्त्री “मयंक”)

होली के अवसर पर
“महाराजा अग्रसेन समाचार” पत्र के सम्पादक
“मदन ‘विरक्त” दिल्ली से खटीमा पधारे!

23042009317

इनके सम्मान में डॉ.रूपचन्द्र शास्त्री “मयंक” के निवास पर
एक गीतों भरी शाम का आयोजन किया गया। 
IMG_0898
सबसे पहले
सरस पायस के सम्पादक
रावेंद्रकुमार रवि ने अपना गीत प्रस्तुत किया-
“
आए कैसे बसंत”

मौसम की माया है,
धुंध-भरा साया है –
आए कैसे बसंत?
रोज़-रोज़ काट रहे
हर टहनी छाँट रहे!
घोंसला बनाने को
कैसे वे आएँगे?
सुन उनका कल-कूजन
क्या अब अँखुआएँगे?…….

IMG_0897
इसके पश्चात राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय,
खटीमा  के
हिन्दी विभागाध्यक्ष
डॉ. सिद्धे्श्वर सिंह
और
कर्मनाशा के ब्लॉग-स्वामी ने
अपने काव्य पाठ में निम्न रचना को सुनाया-

“शिशिर का हुआ नहीं अन्त
कह रही है तिथि कि आ गया वसन्त !
क्या पता कैलेन्डर को
सर्दी की मार क्या है।
कोहरा कुहासा और
चुभती बयार क्या है।
काटते हैं दिन एक एक गिन
याद नहीं कुछ भी कि तीज क्या त्यौहार क्या है।
वह तो एक कागज है निर्जीव निष्प्राण
हम जैसे प्राणियों के कष्ट हैं अनन्त।”…….

IMG_0899 - Copy
गोष्ठी के मेजबान और
उच्चारण के सम्पादक डॉ.रूपचन्द्र शास्त्री “मयंक” ने अपने काव्य पाठ में  वसन्त पर 
एक गीत प्रस्तुत किया-
“टेसू की 

डालियाँ फूलतीं,
खेतों में
बालियाँ झूलतीं,
लगता है बसन्त आया है!
केसर की
क्यारियाँ महकतीं,
बेरों की
झाड़ियाँ चहकती,
लगता है बसन्त आया है!
”….
IMG_0895
अन्त में दिल्ली से पधारे लब्ध-प्रतिष्ठित साहित्यकार और सर्वोदय साहित्य मण्डल के सम्पादक “मदन ‘विरक्त” ने होली के अवसर पर अपनी इस रचना का सस्वर पाठ किया-
शृंगार किया है, पहली बार राधिका ने,
कान्हा ने ब्रज में, पहली रास रचाई है।
उन्मत्त सहेली वृन्दावन में झूम रही,
साँवरिया ने पहली ही होली गाई है।। 
IMG_0901
गोष्ठी के अन्त में होली के मिष्ठानों और
पकवानों का भी आनन्द लिया गया!

शनिवार, फ़रवरी 20, 2010

“दोहा लिखिएः वार्तालाप” (डॉ.रूपचन्द्र शास्त्री “मयंक”)


“धुरन्धर साहित्यकार”

वार्तालाप

आज मेरे एक “धुरन्धर साहित्यकार” मित्र की चैट आई-
धुरन्धर साहित्यकार- शास्त्री जी नमस्कार!
मैं- नमस्कार जी!
धुरन्धर साहित्यकार- शास्त्री जी मैंने एक रचना लिखी है, देखिए! मैं- जी अभी देखता हूँ!
(दो मिनट के् बाद)
धुरन्धर साहित्यकार- सर! आपने मेरी रचना देखी!
मैं- जी देखी तो है!
क्या आपने दोहे लिखे हैं?
धुरन्धर साहित्यकार- हाँ सर जी!
मैं- मात्राएँ नही गिनी क्या?
धुरन्धर साहित्यकार- सर गिनी तो हैं!
मैं- मित्रवर! दोहे में 24 मात्राएँ होती हैं। पहले चरण में 13 तथा दूसरे चरण में ग्यारह!
धुरन्धर साहित्यकार- हाँ सर जी जानता हूँ! (उदाहरण)
( चलते-चलते थक मत जाना जी,
साथी मेरा साथ निभाना  जी।)
मैं- इस चरण में आपने मात्राएँ तो गिन ली हैं ना! 
धुरन्धर साहित्यकार- हाँ सर जी! चाहे तो आप भी गिन लो!
मैं- आप लघु और गुरू को तो जानते हैं ना! 
धुरन्धर साहित्यकार- हाँ शास्त्री जी!
मैं लघु हूँ और आप गुरू है!

मैं-वाह..वाह..आप तो तो वास्तव में धुरन्धर साहित्यकार हैं!
धुरन्धर साहित्यकार- जी आपका आशीर्वाद है! 
मैं-भइया जी जिस अक्षर को बोलने में एक गुना समय लगता है वो लघु होता है और जिस को बोलने में दो गुना समय लगता है वो गुरू होता है!  
धुरन्धर साहित्यकार-सर जी आप बहुत अच्छे से समझाते हैं। मैंने तो उपरोक्त लाइन में केवल शब्द ही गिने थे! आपका बहुत-बहुत धन्यवाद!

शनिवार, फ़रवरी 13, 2010

“यहाँ गौमाता शिव को दूध से नहलाती थी” (डॉ.रूपचन्द्र शास्त्री “मयंक”)

“शिवरात्रि को सात रंग बदलती शिव की पिण्डी”

बरेली-पिथौरागढ़ राष़्टीय राजमार्ग पर खटीमा से 7 किमी दूर श्री वनखण्डी महादेव के नाम से विख्यात एक प्राचीन शिव मन्दिर है!
यह दिल्ली से 300 किमी और बरेली से 100 किमी दूर है।
कभी यह स्थान घने जंगलों के मध्य में हुआ करता था परन्तु अब यह चकरपुर गाँव से बिल्कुल सटा हुआ है। इसके साथ ही बरेली-पिथौरागढ़ राष़्टीय राजमार्ग है।
वनखण्डी महादेव समिति, चकरपुर ने अब यहाँ सुन्दर तोरण-द्वार बना दिया है।

02112009068_1

समिति ने इस मन्दिर का जीर्णोद्धार करके इसे सजाया और सँवारा भी है।

02112009070


मन्दिर के भीतर का दृश्य देखकर तो आपको आश्चर्य होगा कि यहाँ कोई शिवलिंग नही है अपितु कलश के ठीक नीचे एक साधारण सा दिखाई देने वाला पत्थर है।
अवधारणा है कि शिवरात्रि को यह पत्थर सात बार रंग बदलता है।

02112009072


मन्दिर के मुख्य-महन्त ने इससे जुड़ी कहानी सुनाते हुए कहा-
“प्रणवीर महाराणा प्रताप के वीरगति को प्राप्त होने के उपरान्त कुछ राजपूत महिलाएँ तो सती हो गईं थी, लेकिन कुछ राजकुमारियों ने अपने सेवकों के साथ मेवाड़ से पलायन कर खटीमा के समीप नेपाल की तराई के जंगलों में अपना ठिकाना बना लिया था। यह कबीला “थारू” जनजाति के नाम से जाना जाता है।
उसी समय की बात है कि एक थारू की गाय घर में बिल्कुल दूध नही देती थी। लोगों ने जब इसका कारण खोजा तो पता लगा कि यह गाय प्रतिदिन जंगल में जाकर एक पत्थर के पास जाती है और अपने थनों से दूध गिरा कर आ जाती है।”
थारू समाज के लोगों ने यहाँ एक साधारण सा शिवालय बना दिया।
मन्दिर में कलश के नीचे वही पत्थर है जिस पर गाय अपने थनों से दूध गिरा कर इसको प्रतिदिन स्नान कराती थी।
प्रत्येक वर्ष यहाँ शिवरात्रि को एक विशाल मेला लगता है। जो सात दिनों तक चलता है।
कभी आपका भी इधर आना हो तो “वनखण्डी-महादेव” के इस प्राचीन शिव-मन्दिर का दर्शन करना न भूलें!

कृपया नापतोल.कॉम से कोई सामन न खरीदें।

मैंने Napptol.com को Order number- 5642977
order date- 23-12-1012 को xelectron resistive SIM calling tablet WS777 का आर्डर किया था। जिसकी डिलीवरी मुझे Delivery date- 11-01-2013 को प्राप्त हुई। इस टैब-पी.सी में मुझे निम्न कमियाँ मिली-
1- Camera is not working.
2- U-Tube is not working.
3- Skype is not working.
4- Google Map is not working.
5- Navigation is not working.
6- in this product found only one camera. Back side camera is not in this product. but product advertisement says this product has 2 cameras.
7- Wi-Fi singals quality is very poor.
8- The battery charger of this product (xelectron resistive SIM calling tablet WS777) has stopped work dated 12-01-2013 3p.m. 9- So this product is useless to me.
10- Napptol.com cheating me.
विनीत जी!!
आपने मेरी शिकायत पर करोई ध्यान नहीं दिया!
नापतोल के विश्वास पर मैंने यह टैबलेट पी.सी. आपके चैनल से खरीदा था!
मैंने इस पर एक आलेख अपने ब्लॉग "धरा के रंग" पर लगाया था!

"नापतोलडॉटकॉम से कोई सामान न खरीदें" (डॉ.रूपचन्द्र शास्त्री 'मयंक')

जिस पर मुझे कई कमेंट मिले हैं, जिनमें से एक यह भी है-
Sriprakash Dimri – (January 22, 2013 at 5:39 PM)

शास्त्री जी हमने भी धर्मपत्नी जी के चेतावनी देने के बाद भी
नापतोल डाट काम से कार के लिए वैक्यूम क्लीनर ऑनलाइन शापिंग से खरीदा ...
जो की कभी भी नहीं चला ....ईमेल से इनके फोरम में शिकायत करना के बाद भी कोई परिणाम नहीं निकला ..
.हंसी का पात्र बना ..अर्थ हानि के बाद भी आधुनिक नहीं आलसी कहलाया .....
--
मान्यवर,
मैंने आपको चेतावनी दी थी कि यदि आप 15 दिनों के भीतर मेरा प्रोड्कट नहीं बदलेंगे तो मैं
अपने सभी 21 ब्लॉग्स पर आपका पर्दाफास करूँगा।
यह अवधि 26 जनवरी 2013 को समाप्त हो रही है।
अतः 27 जनवरी को मैं अपने सभी ब्लॉगों और अपनी फेसबुक, ट्वीटर, यू-ट्यूब, ऑरकुट पर
आपके घटिया समान बेचने
और भारत की भोली-भाली जनता को ठगने का विज्ञापन प्रकाशित करूँगा।
जिसके जिम्मेदार आप स्वयं होंगे।
इत्तला जानें।