फ़ॉलोअर
मंगलवार, जून 30, 2009
‘‘महाकवि तुलसीदास’’ (डॉ. रूपचन्द्र शास्त्री ‘मयंक’)‘‘
सोमवार, जून 29, 2009
‘‘बचपन बड़ा अजीब होता है’’(डॉ. रूपचन्द्र शास्त्री ‘मयंक’)
शनिवार, जून 27, 2009
‘‘कुदरत की लाठी में आवाज नही होती है।’’ . रूपचन्द्र शास्त्री ‘मयंक’)
आज लोगों को स्वाइन-फ्लू का डर सता रहा है। इससे पहले बर्ड-फ्लू फैल गया था। वह दिन दूर नही जब बकरा-फ्लू और भैंसा-फ्लू भी दुनिया को अपनी गिरफ्त में ले लेगा। लेकिन आज तक लौकी-फ्लू, टिण्डा-फ्लू , तुरई-फ्लू, परबल--फ्लू या करेला-फ्लू का नाम नही सुना गया। इतनी बात तो तय है कि ये सारी बीमारियाँ केवल मांसाहार से ही होती हैं। भारत के ऋषि-मुनि यह समझाते-समझाते हार गये कि मांसाहार छोड़ो। आज वह समय आ गया है कि लोग स्वयं ही मांसाहार छोड़कर शाकाहारी बनने को मजबूर हो गये हैं। कुदरत की एक ही मार से दुनियाभर के होश ठिकाने आ गये। सच ही है कि कुदरत की लाठी में आवाज नही होती है। |
|---|
मंगलवार, जून 23, 2009
‘‘मोहन राकेश- एक विहंगम दृष्टि’’(डॉ. रूपचन्द्र शास्त्री ‘मयंक’)
मोहन राकेश-शनिवार, जून 20, 2009
‘‘घूमों गाँव‘नगर में’’ (डॉ.रूपचन्द्र शास्त्री ‘मयंक’)
गुरुवार, जून 18, 2009
‘‘विवाह-सम्बन्ध में जल्दबाजी अच्छी नही होती’’ (डॉ. रूपचन्द्र शास्त्री ‘मयंक’)
मैं प्रजापति समाज से हूँ। मेरे छोटे पुत्र ने एम.कॉम.,बी.एड. किया हुआ है। मैं उसके लिए पुत्रवधु के रूप में एक कन्या की तलाश में था। पिछले कुछ माह पूर्व एक सज्जन अपने मौसेरे भाई को साथ लेकर मेरे यहाँ पधारे। वो टेलीफोन विभाग में इंजीनियर के पद पर आसीन थे। गुजरात में कार्यरत थे। लेकिन रहने वाले बरेली के पास के किसी गाँव के थे। उनकी पुत्री ने भी एम.एससी., बी.एड. किया हुआ था। वो हमारे घरेलू वातावरण को देखकर बड़े प्रभावित हुए। अन्ततःलड़की दिखाने की तारीख तय हो गयी। हम लोग परिवार सहित लड़की देखने के लिए बरेली पहुँचे। अच्छे वातावरण में बातें हुईं। इंजीनियर साहब और उनके सगे-सम्बन्धी हम लोगों से राय माँगने लगे और साथ ही अनुनय-विनय भी करने लगे कि साहब गरीब को भी निभा लीजिए। मैंने अपने पुत्र से बात की तो उसने भी सहमति प्रकट की। परन्तु हमारी श्रीमती जी ने कहा कि इनकी बिटिया से भी तो सहमति लेनी चाहिए। अतः उनके परिवार की मौजूदगी में मेरा पुत्र और श्रीमती जी लड़की से बात करने चले गये। मेरे पुत्र ने लड़की से कहा- ‘‘क्या मैं आपको पसन्द हूँ? आपके पिता जी मुझसे मेरी राय पूछ रहे हैं।’’ लड़की ने उत्तर दिया- ‘‘इतनी जल्दी क्या है? मुझे भी सोचने का समय दो और आप भी सोचने का वक्त लो।’’ लड़की के पिता ने फिर हम लोगों से पूछा तो हमने सारी बातचीत उन्हें बताई। उन्होंने बेटी से इस विषय में बात की, लेकिन उसने हामी नही भरी। अतः विवाह सम्बन्ध करने में जल्दबाजी से काम नही लेना चाहिए। आज जमाना बहुत बदल गया है। खूब सोच-विचार कर ही विवाह सम्बन्ध तय करने चाहिए। अगर हम लोग हाँ कह देते तो पुत्र और पुत्रवधु दोनो का जीवन नर्क बन जाता। |
|---|
बुधवार, जून 17, 2009
‘‘इस सुराज से तो अंग्रेजों का राज बहुत अच्छा था’’
आज के जमाने को देख-देखकर पुराने लोग बड़े हैरान हैं। वो अक्सर कहते हैं कि इस सुराज से तो अंग्रेजों का राज बहुत अच्छा था।
घटना आज से लगभग 80 वर्ष पुरानी होगी।
मेरे पिता जी अक्सर इस घटना को सुनाते हैं। नजीबाबाद से 5-6 किमी दूर श्रवणपुर के नाम से एक गाँव है। वहाँ मेरी बुआ जी रहतीं थी। उनके ससुर जी बड़े पराक्रमी थे। वो अपनी बिरादरी के जाने माने चैधरी थे।
उन दिनों अंग्रेजी शासन था। एक अंग्रेज आफीसर बग्घी में सवार होकर गाँव के कच्चे रास्ते से सैर करने जा रहा था। मेरी बुआ जी के ससुर ने उनको कहा कि इस रास्ते में आगे कीचड़ है। इसलिए अपनी बग्गी को आगे मत ले जाओ। नही तो कीचड़ में फँस जायेगी। लेकिन अंग्रेज नही माना और आगे बढ़ गया।
कुछ दूर पर कीचड़ में उसकी बग्घी फँस गयी। वो गाँव में आया और कुछ लोगो की मदद से अपनी बग्घी को कीचड़ में से निकलवा लाया।
अब वो सीधे मेरी बुआ जी के ससुर के पास आया और उनको 25 रुपये ईनाम स्वरूप भेंट किये। जिन्होंने उसकी बग्घी को कीचड़ से निकाला था उनको भी एक-एक रुपये का ईनाम दिया।
बाद में पता लगा कि यह आफीसर जिले का डिप्टी कलेक्टर था।
इस आफीसर ने सबसे पहला काम यह किया कि उस रोड को ऊँची करा कर उसमें खड़ंजा लगवाया।
पिता जी कहते हैं कि आज ऐसे आफीसर कहाँ हैं?
आज तो नेताओं से लेकर अधिरियों तक के मुँह खून लगा है। हर काम में कमीशन व रिश्वतखोरी का बोल-बाला है। न्याय तक में भी रिश्वत का ही सिक्का चलता है। इसीलिए गरीब आदमी को न्याय नही मिल पाता है।
इससे तो लाख गुना बेहतर अंग्रेजी राज था।
कृपया नापतोल.कॉम से कोई सामन न खरीदें।
"नापतोलडॉटकॉम से कोई सामान न खरीदें" (डॉ.रूपचन्द्र शास्त्री 'मयंक')
शास्त्री जी हमने भी धर्मपत्नी जी के चेतावनी देने के बाद भी

